सलमान खान की पत्नी बन Bigg Boss के घर में एंट्री करेंगी भारती सिंह, मस्ती भरा होगा अंदाज

भारत सिंह बिग बॉस के घर में बेहद ही अलग अंदाज में एंट्री करने वाली हैं। इस दौरान वह अपने साथ 9 बच्चें भी लेकर आएंगी...

बिग बॉस के घर में चली रही तनातनी ने बीच अब कॉमेडियन भारती सिंह कमाल-धमाल मचाने आ रही हैं। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि भारती सिंह बिग बॉस हाउस में अपने पति हर्ष के साथ जोड़ी के तौर पर आएंगी पर बाद में वह शो से नहीं जुड़ी। लेकिन इस बार भारती सिंह सलमान खान की पत्नी बनकर बिग बॉस के घर में आने वाली हैं।

भारती सिंह सलमान खान की सीक्रेट वाइफ बनकर घर में दाखिल होने वाली हैं। सबसे मजेदार बात तो यह है कि वह अपने साथ 9 बच्चे भी बिग बॉस में लेकर आएंगी। जी हां बच्चें ! दरअसल सूत्रों की माने तो सलमान खान पिछले 9 बिग बॉस के सीजन को रिप्रजेंटे कर चुकें हैं। इसी को लेकर भारती सिंह 9 बच्चों को लेकर बिग बॉस के घर पर आएंगी। इनमें से एक बच्चा संजय दत्त की भूमिका में नजर आएगा। एक्टर संजय दत्त सलमान खान के साथ बिग बॉस सीजन 5 कर चुकें हैं। इसके साथ ही भारती सिंह नेहा पेंडसे के साथ पोल डांस बिग बॉस घर में करती हुई नजर आएंगी। भारती सिंह की घर में एंट्री एक ज्योतिष के रुप में होगी। अब ये तो वक्त ही बताएगा की बिग बॉस में भारती सिंह घरवालों को दुख को कम कर पाती है या फिर उनकी टांगे खीचती हैं।

देखें भारती सिंह की तस्वीरें-

भारती सिंह और हर्ष पिछले साल ही 3 दिंसबर 2017 को शादी के बंधन बांधे थे। शादी वाले दिन मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह दुल्हन के लिबास में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। टीवी की दुनिया के कई सेलिब्रिटीज भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया की शादी के खूबसूरत पल में शामिल होने पहुंचे थे। शादी गोवा में बड़े ही ट्रेडिशनल अंदाज में की गई थी।

 एक रियलिटी शो का रहें हिस्सा
भारती सिंह और उनके पति हर्ष शो नच बलिए 8 में शामिल हुए थे। ऐसी खबर आई थी कि शो नच बलिए 8 के लिए भारती ने एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए लिए थे।

https://www.youtube.com/watch?v=JoCIvBHhMqk
दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।