भारती सिंह जल्द हॉस्पिटल से होंगी डिस्चार्ज, वीडियो शेयर कर बताई पति हर्ष की हालत

डेंगू से जूझ रही कॉमेडियन भारती सिंह ने पति हर्ष लिंबाचिया की हालत के बारे में बात की...

भारती सिंह इन दिनों हॉस्पटिल डेंगू होने के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि भारती सिंह के साथ उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी इस बीमारी की चपेट में आकर हॉस्पिटल में हैं। लेकिन भारती सिंह द्वारा जारी किए गए एक वीडियो ने यह साफ कर दिया की भारती सिंह ही हॉस्पिटल में भर्ती है और उनके पति हर्ष बिल्कुल ठीक है।

भारती सिंह ने एक वीडियो इंस्टग्राम पर शेयर किया जिसमें वह यह कहती हुई नजर आई है कि उनके पति हर्ष लिंबाचिया अब ठीक हैं और वह भी धीरे – धीरे करके ठीक हो रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा ‘ हेलो दोस्तों हम लोग बिलकुल ठीक हैं। हर्ष तो कुछ ज्यादा ही ठीक है मैं भी धीरे- धीरे करके ठीक हो रही हूं। आप सभी लोगों की दुआ और आर्शीवाद के लिए बहुत – बहुत शुक्रिया। मुझे बहुत जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल जाएगा। लोगों की यह गलतफहमी है कि हर्ष भी मेरे साथ हॉस्पिटल में है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है वह इस वक्त घर में है। जल्द ही हम लोग एक साथ आप लोगों के लिए लाइव करेंगे।’

वहीं,कॉमेडी क्वीन भारती सिंह जल्द से जल्द मां बनना चाहती है| यहाँ तक कि उनकी प्लानिंग है कि वो 2020 तक मां बनने के लिए बिलकुल रेडी है| सभी की फेवरेट कॉमेडियन भारती सिंह का कहना है कि उन्होंने फैमिली प्लान करने को लेकर अपने पति हर्ष के साथ बात कर ली है| टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में भारती सिंह ने कहा, “हां, हर्ष और मैं दोनों बच्चों से प्यार करते हैं| दरअसल, हर्ष तो गलीयों में लोगों के बच्चों को उठाता उन्हें पुचकारता रहता है| हमने अपने परिवार को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा कर ली है| सब कुछ ठीक रहा तो मैं 2020 तक मां बन जाऊंगी|

भरती सिंह ने अपनी एक विश के बारे में बताते हुए कहा, ” मैंने तो हर्ष को बोला है कि मैं अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिन तक परफॉर्म करना चाहती हूं| मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे को अच्छी वाइब्स मिलें। ”

2017 में ही शादी के बंधन में बंधे

भारती सिंह और हर्ष पिछले साल ही 3 दिंसबर 2017 को शादी के बंधन बांधे थे। शादी वाले दिन मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह दुल्हन के लिबास में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। टीवी की दुनिया के कई सेलिब्रिटीज भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया की शादी के खूबसूरत पल में शामिल होने पहुंचे थे। शादी गोवा में बड़े ही ट्रेडिशनल अंदाज में की गई थी।

एक रियलिटी शो का रहें हिस्सा

भारती सिंह और उनके पति हर्ष शो नच बलिए 8 में शामिल हुए थे। ऐसी खबर आई थी कि शो नच बलिए 8 के लिए भारती ने एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए लिए थे।

वीडियो में देखिए भारती सिंह और हर्ष की लव स्टोरी…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।