कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही इस शो से करेंगी कमबैक

भारती सिंह का क्यूट और धमाकेदार अंदाज एक बार फिर से देखने को मिलने वाला है...

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के फैंस के लिए एक बड़ी खुश खबरी सामने आई है। जल्दी वह कलर्स टीवी के शो इंडियाज गॉट टैलेंट में हॉस्ट करती हुई नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए दी। यानी इस हफ्ते आप दिखाने वाले है भारती सिंह का क्यूट और धमाकेदार अंदाज। फिलहाल इस शो को रित्विक धनजानी अकेले ही होस्ट कर रहे है। लेकिन अब भारती सिंह का उनके साथ होने सहीं में मजेदार होने वाला है।

कलर्स द्वारा शेयर की गई तस्वीर में बताया गया कि भारती सिंह इस हफ्ते इंडियाज गॉट टैलेंज के एपिसोड में नजर आने वाली है। इससे पहले भारती रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के लॉन्च में शामिल होने वाली थी, लेकिन लिगामेंट की परेशान के चलते वह ऐसा नहीं कर पाई। भारती सिंह ने इस शो के कुछ एपिसोड की शूटिंग तो खत्म कर लिए थे, लेकिन पैर में लिगामेंट की परेशानी होने के चलते उन्होंने शूटिंग से बीच में ही ब्रेक ले लिया था। कॉमेडीयन भारती सिंह ने खुद को ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 9 की शूटिंग के दौरान एक स्टंट करते वक्त जख्मी कर लिया था। इसके बाद से वह पैर की परेशानी से गुजर रही है। वहीं, इससे पहले वे और उनके पति हर्ष डेंगू होने के चलते सितंबर के महीने में एडमिट हुए थे। लेकिन भारती सिंह द्वारा जारी किए गए एक वीडियो ने यह साफ कर दिया था की भारती सिंह ही अकेले हॉस्पिटल में भर्ती हुई है और उनके पति हर्ष बिल्कुल ठीक हैं।

देखें कलर्स का ट्विट…

भारती सिंह ने एक वीडियो इंस्टग्राम पर शेयर किया जिसमें वह यह कहती हुई नजर आई है कि उनके पति हर्ष लिंबाचिया अब ठीक हैं और वह भी धीरे – धीरे करके ठीक हो रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा था ‘ हेलो दोस्तों हम लोग बिलकुल ठीक हैं। हर्ष तो कुछ ज्यादा ही ठीक है मैं भी धीरे- धीरे करके ठीक हो रही हूं। आप सभी लोगों की दुआ और आर्शीवाद के लिए बहुत – बहुत शुक्रिया। मुझे बहुत जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल जाएगा। लोगों की यह गलतफहमी है कि हर्षा भी मेरे साथ हॉस्पिटल में है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है वह इस वक्त घर में है। जल्द ही हम लोग एक साथ आप लोगों के लिए लाइव करेंगे।’

भारती की जन्म 3 जुलाई 1986 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। 2 साल की नन्ही सी उम्र में ही अपने पति का साया खोने वाली भारती ने जीवन के संघर्ष में कभी हार नहीं मानी। भारत की सबसे बेहतरीन स्टैंडअप कॉमेडियन में से एक आने वाली भारती ने अपने करियर की पहली शुरूआत द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 4 से की थी। सीजन-4 की वो सेकंड रनरअप रही थी। बाद में भारती ने कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का मैं भी हिस्सा लिया था। 2010-2011 के कॉमेडी सर्कस की सीरीज में भी वह अपने शानदार प्रदर्शन करती नजर आई थी।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।