TRENDING NEWS: टीवी एक्ट्रेस ने लगाया अश्लीलता का आरोप, भारती सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी

मालदीव में हनीमून मना रहे हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी। कमल हासन के नक्शे कदम पर चली एक्ट्रेस श्रुति हासन...

#MeToo: सोनल वेंगुर्लेकर का राजा बजाज पर अश्लील हरकत करने का आरोप, कहा- तांत्रिक विद्या सीखाने पर दिया जोर

इन दिनों कई बड़े कलाकार #MeToo के चलते अपनी आपबीती लोगों के सामने रखते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के चलते हाल ही में
शास्त्री बहनों सीरियल की एक्ट्रेस सोनल वेंगुर्लेकर ने भी अपना अनुभव शेयर किया। सोनल ने कास्टिंग डायरेक्टर राजा बजाज पर अश्लील हरकते करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस बात का दावा किया है कि राजा बजाज ने उनसे कपड़े उतारने और सफलता पाने के लिए तांत्रिक विद्या सीखाने की बात कहीं थी। उस वक्त सोनल की उम्र सिर्फ 19 साल की थी। ये सब तब हुआ जब वह किसी ऑ़डिशन के लिए राजा बजाज के पास गई थी।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस के साथ लूट, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह की कार से कुछ बदमाशों ने कीमती सामान चुरा लिया है। जिस समय चोरी की गई मोहिना उस वक्त शॉपिंग मॉल में मौजूद थी। उनकी कार पार्किंग एरिया में खड़ी हुई थी जहां से ये चोरी की गई। इस बात की जानकारी खुद मोहिना कुमारी ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए दी। इस मामले में एक्ट्रेस ने पुलिस के साथ -साथ अपने फैंस से भी मदद मांगी है।

मोहिना कुमारी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में बताया गया कि मेरी कार के शीशे को तोड़कर उसमें से कई कीमती सामान चुरा लिया गया हैं। उसमें दो बैग तो कैमरामैन के थे जिनकी कीमत 60 हजार रुपये की थी। यहां तक की मेरा आईपैड भी वह बदमाश ले गए। इसके साथ ही लोगों से मदद मांगते हुए मोहिना ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस मामले में उनके फैंस और पुलिस उनकी मदद करें। यदि किसी भी तरह की जानकारी मिलती है तो वह उसको लेकर उनसे संपर्क जरूर करें।

 कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही इस शो से करेंगी कमबैक

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के फैंस के लिए एक बड़ी खुश खबरी सामने आई है। जल्दी वह कलर्स टीवी के शो इंडियाज गॉट टैलेंट में हॉस्ट करती हुई नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए दी। यानी इस हफ्ते आप दिखाने वाले है भारती सिंह का क्यूट और धमाकेदार अंदाज। फिलहाल इस शो को रित्विक धनजानी अकेले ही होस्ट कर रहे है। लेकिन अब भारती सिंह का उनके साथ होने सहीं में मजेदार होने वाला है।

मालदीव में कुछ ऐसे हनीमून मना रहे हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, जरा इस तस्वीर को तो देखिए

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी सबसे प्यारे जोड़े में से एक आते हैं। 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने के बाद अब प्रिंस नरुला और युविका चौधरी अपने हनीमून के लिए मालदीव गए हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और युविका चौधरी की तस्वीर शेयर करते हुए दी हैं। दोनों एक दूसरे के प्यार में कितने पागल हैं ये बात उनकी इस तस्वीर को देखकर पता लगती है। प्रिंस नरुला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पत्नी युविका के लिए रोमांटिक पोस्ट के साथ एक प्यार तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा ‘सनसेट्स हमेशा क्रूज़ पर बेहतर होते हैं और जब मेरी पत्नी साथ हो तो और भी सुंदर लगते हैं।’ अक्सर हमने सोशल मीडिया पर दोनों को अपनी भावनाएं और प्यार एक दूसरे के लिए शेयर करते हुए देखा है।

 पिता कमल हासन के नक्शे कदम पर चली एक्ट्रेस श्रुति हासन, ऐसे छोटे पर्दे मचाएंगी धमाल

एक्टर कमल हासन के बाद अब उनकी बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन छोटे पर्दे पर जल्दी ही नजर आने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद श्रुति हासन ने अपने नए शो ‘हैलो सागो’ के प्रोमो को शेयर करते हुए दी है। छोटे पर्दे पर एक्ट्रेस इस शो को हॉस्ट करती हुई नजर आएंगी। इस शो के प्रोमो के रिलीज होते ही इसे लोगों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रियामिल रही है।

हैलो सागो के शेयर किए गए प्रोमो में प्रोमो श्रुति ने इस बात पर ज्यादा जोर दिया कि सच्चे दोस्त हमेशा आपके साथ हर अच्छी- बुरी स्थिति में खड़े रहते हैं। प्रेमो की शुरुआत में दिखाया गया कि श्रुति हासन बिस्तर से उठती हुई अपने शो को लेकर बात करती है। श्रुति हासन का नया शो Viu पर दिखाया जाएगा। इस शो में श्रुति तमिल सेलिब्रिटिस के साथ बातचीत करती हुई नजर आएंगी।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।