भारती सिंह बनने वाली हैं माँ? सेट पर बिगड़ी तबीयत तो पता चली ये बात

भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं| यहां पढ़ें आखिर क्या है इस खबर की सच्चाई? इन दिनों भारती खतरा खतरा खतरा में नज़र आ रही हैं|

  |     |     |     |   Published 
भारती सिंह बनने वाली हैं माँ? सेट पर बिगड़ी तबीयत तो पता चली ये बात
भारती सिंह (हिंदीरश)

भारती सिंह को उनकी कॉमेडी की वजह से जाना जाता है| इसके अलावा लोगों को उनकी होस्टिंग भी पसंद आती हैं| भारती सिंह ने अपने कॉमेडी के चलते टीवी इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है| भारती सिंह शादी के बाद अपने रिलेशनशिप और प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं| फिलहाल वो टीवी शो खतरा खतरा खतरा की शूटिंग कर रही हैं| हाल में ही उन्होंने शूटिंग के दौरान सेट पर उल्टी कर दी थी| जिसके बाद से कहा जाने लगा कि भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं| हालाँकि एक इंटरव्यू में लेकिन भारती ने इन ख़बरों को खारिज करते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी की खबरें गलत हैं|

भारती सिंह ने इंटरव्यू में कहा- ”मैं ओवरवेट हूं| शायद इसलिए लोगों को हमेशा ये लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं| हर्ष और मैं बेबी चाहते हैं, लेकिन हम बेबी की प्लानिंग नवंबर करेंगे| इस समय लाइफ बहुत व्यस्त हैं और मैं अभी बच्चे के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं| ”

वहीँ भारती सिंह की तबीयत सेट पर बिगड़ने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा, “लोगों ने मुझे उल्टी करते हुए देखा लेकिन वो बस एक गैस्टिक प्रॉब्लम थी| इससे ज्यादा कुछ भी नहीं|”

बता दें भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया फिलहाल खतरा खतरा खतरा में नज़र आ रहे हैं| इसके पहले दोनों को खतरों के खिलाड़ी सीज़न 9 में देखा गया था| इस शो में उनके बीच का मस्ती मज़ाक लोगों को बहुत पसंद आया था|

खैर, क्या आप भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को रियल लाइफ में पैरेंट बनते हुए देखना चाहते हैं? नीचे कमेंट्स में बताइये!

यहां देखिये ये इंटरव्यू-

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply