भारती सिंह का दिखा रोमांटिक अंदाज, पति हर्ष लिंबाचिया के बर्थडे पर शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

इंस्टाग्राम पर भारती सिंह ने एक प्यार सा वीडियो शेयर करते हुए ,  रोमांटिक कैप्शन हर्ष के लिए लिखा है। भारती सिंह ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा,' हैप्पी बर्थडे माय लव'। शेयर किए गए वीडियो में कुछ पल उनकी शादी के वक्त के भी हैं।

भारती सिंह ने किया पति हर्ष लंबाचिया को बर्थ डे विश

कॉमेडी क्विन कहलाने वाली भारती सिंह सिर्फ हंसी मजाक में ही नहीं बल्कि रोमांस के मामले में भी आगे हैं। भारती सिहं के पति हर्ष लिंबाचिया का आज जन्मदिन है। ऐसे में इस खास मौके पर भारती सिंह ने एक बेहद ही रोमांटिक अंदाज में उन्हें विश किया है। भारती ने अपना और हर्ष का एक वीडियो बनाया है, जिसमें उनके सभी रोमांटिक पलों को समेटा गया है। जो उन्होंने साथ में बिताए थे।

इंस्टाग्राम पर भारती सिंह ने एक प्यार सा वीडियो शेयर करते हुए ,  रोमांटिक कैप्शन हर्ष के लिए लिखा है। भारती सिंह ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा,’ हैप्पी बर्थडे माय लव’। शेयर किए गए वीडियो में कुछ पल उनकी शादी के वक्त के भी हैं। 3 दिसंबर को हर्ष और भारती शादी के बंध में बंधे थे। उनकी शादी के रस्मे 6 दिन तक चली थी। दोनों ही अपनी शादी के वक्त प्यारे लग रहे थे। हर एक फंक्शन के लिए उन्होंने अलग-अलग तरह की ड्रेस बनवाई थी। उन ड्रेसों में लंहगा और गाउन दोनों शामिल थे। कई जाने माने सितारे भारती और हर्ष की शादी में शामिल होने पहुंचे थे।

यहां देखिए भारती ने कैसे किया हर्ष को विश…

फिलहाल आपको बताते चलें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में नजर आ रहे हैं। शो में रोहित शेट्टी इस कपल के खूब मजे लेते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में इस शो के अंदर एक्ट्रेस शिमता शेट्टी आई हैं। ऐसे में हर्ष, भारती सिंह पर ध्यान देने की बजाए शिमता पर ज्यादा ध्यान देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बात से कहीं न कहीं भारती सिंह नजर होती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, ये शो टीवी टीआरपी लिस्ट में जबरदस्त धमाल मचाने का काम कर रहा है। इस बार की टीवी टीआरपी लिस्ट और ऑनलाइन टीआरपी लिस्ट  दोनों में शो ने अच्छी रेकिंग हासिल की हैं।

यहां देखिर भारती और हर्ष से जुड़े हुए पोस्ट

मस्ती करते हुए हर्ष और भारती

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।