बिग बॉस के घर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ये 5 बड़े चेहरे मचा चुके हैं धमाल, एक कंटेस्टेंट बन चुकी है विनर

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) जल्द ही शुरु होने वाला है, लेकिन इससे पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे भोजपुरी स्टार्स (Bhojpuri Stars) के बारे में जोकि इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। जिनमें भोजुपरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal yadav) भी शामिल है।

  |     |     |     |   Updated 
बिग बॉस के घर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ये 5 बड़े चेहरे मचा चुके हैं धमाल, एक कंटेस्टेंट बन चुकी है विनर
भोजपुरी स्टार्स जिन्होंने लिया बिग बॉस में हिस्सा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बिस बॉस (Bigg Boss 13) जल्द ही एक नए सीजन के साथ लोगों के बीच फिर से आने वाला है। बिग बॉस के अबतक के सफर में हमने अलग-अलग किस्म और प्रोफेशन के लोगों को इसका हिस्सा बनते हुए देखा है। उनमें से कुछ भोजपुरी स्टार्स भी रहे चुके हैं। चाहे बात करें मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की या फिर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) की। इन भोजुपरी स्टार्स ने तो बिग बॉस के घर में अलग ही तरह का धमाल मचाया था। तो चलिए एक बार फिर याद करते है उन भोजपुरी स्टार्स को जो रहे चुके हैं बिग बॉस का हिस्सा।

मनोज तिवारी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेरने के बाद राजनीति में कदम रखने वाले मनोज तिवारी भी बिग बॉस का हिस्सा रह थे। वह बिग बॉस सीजन 4 के अंदर लोगों को नजर आएं थे।

श्वेता तिवारी

वहीं, मोनज तिवारी के साथ भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी बिग बॉस 4 का हिस्सा रही थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने शो का खिताब भी अपने नाम किया था।

nirahua

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे फेमस स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी बिग बॉस का हिस्सा रहे थे, लेकिन वह ज्यादा दिनों तक बिग बॉस के घर में टिक नहीं पाए थे।

संभावना सेठ

भोजुपरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और आइटम सॉन्ग से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस संभावना सेठ भी शो का हिस्सा रही थी। एक्ट्रेस बिग बॉस सीजन 8 में नजर आईं थी।

मोनालिसा 

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस में से एक आने वाली मोनालिसा बिग बॉस 10 का हिस्सा रही थी। क्या आपको पता है कि बिग बॉस के घर में ही मोनालिसा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी कर ली थी। जी हां, जब उन्होंने ऐसा किया तो उस वक्त ये बात जबरदस्त तरीके से चर्चा में रही थी।

यहां देखिए बिग बॉस से जुड़ा हुआ वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , ,

Leave a Reply