OMG: घर के अंदर जाने से पहले ही Bigg Boss ने किया कंटेस्टेंट का मुंह काला, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

घर में भेजने से पहले कंटेस्टेंट का इस अंदाज में किया गया मुंह काला

सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 12 शुरू हो गया है। इस शो के अंदर 12 में से 6 सेलिब्रिटी और 7 कॉमनर जोड़ी से शो की टीआरपी से तड़का लगने वाले हैं। जैसा कि इस बार के बिग बॉस में कई बड़े बदलाव किए गए है, थीम से लेकर कंटेस्टेंट की एंट्री तक।

बिग बॉस के घर में कुछ कंटेस्टेंट की एंट्री में तोप के मुंह में डालकर काला करवा दिया, जिसके बाद उन्हें घर में दाखिल किया गया। अब सवाल ये है कि आखिर मेकर्स ने इस अंदाज में घर के सदस्यों की एंट्री क्यों करवाई ?

तो ये कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस 12 इस बार कई बड़े बदलाव के साथ वापस आया है। थीम के साथ ही मेकर्स ने सदस्यों के एंट्री को भी अलग अंदाज दिया, तो जाहिर सी बात है मेकर्स ने दर्शकों को शो के प्रति लुभाने के लिए ये तरीका अपनाया होगा।

वहीं बिग बॉस के घर के पहले कंटेस्टेंट कथक डांसर करणवीर बोहरा थे। जिनकी एंट्री कुछ इस तरह ही हुई। सलमान ने नागिन सीरियल के एक्टर करणवीर बोहरा का मुंह तोप के मुंह में डालकर काला करवाया। करणवीर ने घर में एंट्री करने से पहले जब से तुझको… गाने पर परफॉर्म किया था।

करणवीर शादीशुदा हैं और उनकी दो प्यारी जुड़वा बेटियां भी हैं। बेला और विएना का पहला जन्मदिन 22 अक्टूबर को मुंबई के एक होटल में करणवीर ने बेहद ही शानदार तरीके से मनाया था। वह अक्सर अपनी बेटियों की प्यारी और शरारत से भरे वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

बिग बॉस शो से दूसरे ज्यादा फीस वसूलने वाले जिस शख्स का नाम सामने आया है वो है करणवीर बोहरा। वहीं तीसरे नंबर पर ससुराल सिमर का’ की अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका को शो में रहने के लिए हिना खान से दोगुना ज्यादा फीस दी जा रही हैं। पहले नंबर पर बेहतरीन भजन गायक अनुप जलोटा का नाम बताया जा रहा है।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।