Bigg Boss 12: गर्लफ्रेंड को छोड़ बाकी लड़कियों संग फ़्लर्ट करते नज़र आये अनूप जलोटा

घर में फ़्लर्ट करते दिखे अनूप जलोटा, जसलीन आप देख रही है ना?

घर में फ़्लर्ट करते दिखे अनूप जलोटा, जसलीन आप देख रही है ना?

बिग बॉस के घर में जब 65 साल के भजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी 28 गर्लफ्रेंड जसलीन मठारू के साथ एंट्री मारी तो पूरा देश हैरान रह गया| दोनों घर में चर्चा का विषय बने हुए है| एक तरह जहाँ जसलीन के साथ उनकी रिलेशनशिप ने सनसनी मचाई हुई है वहीँ अनूप जलोटा अब किसी और वजह से ख़बरों का हिस्सा बने हुए हैं| हाल में ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनूप जलोटा बिग बॉस के घर में भी फ़्लर्ट करते हुए नज़र आ रहे है|

जी हां! और वो ये फ़्लर्ट सिर्फ जसलीन के साथ ही नहीं बल्कि बाकी लड़कियों के साथ भी कर रहे है| कभी वो उनके लिए गाने गा रहे है तो कभी उनके लिए अपनी दीवानगी बता रहे हैं| इतना ही नहीं बल्कि एक मौका ऐसा भी आया जब वो बिग बॉस की एक कंटेस्टेंट की लिपस्टिक पोछने चले गए| खैर, अगर आप एक साथ इतनी बातों से हैरान है तो हम एक-एक करके इसपर करते है|

वेल ये बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे बल्कि एक वीडियो रिलीज़ हुआ है जिसमें अनूप जलोटा अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन से कहते हैं कि वो अबतक अच्छे से ड्रेसिंग नहीं कर रहे थे लेकिन अब वो हर दिन नए नये लुक में होंगे| इतना कहते कहते वो खान बहनों में से एक सबा के पास गाना गाते हुए पहुँच जाते हैं| वेल अभी इतना कम था कि वो सबा के लिपस्टिक पर कमेंट करते हैं और कहते हैघर  कि उनकी लिस्टिक बिगड़ गयी है| जिसके बाद वो ये लिस्टिक साफ़ करने खुद ही पहुँच जाते है|

इसके अलावा देखा गया कि अनूप जलोटा नेहा के पास भी बैठते हैं| वो उनकी तारीफ़ में कहते हुए नज़र आते हैं कि वो उनके फैन है|

अब इसे देखने के बाद तो हम यही कहेंगे ज़रा ध्यान से..क्योंकि जसलीन भी आपके साथ ही है अनूप जी! कहीं उनकी नज़र इन सब पर पड़ गयी तो कहीं लेने के देने ना पड़ जाए!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।