जसलीन मथारू के बारे में 20 चौंका देने वाली बातें, जो आपको शायद ही पता होंगी

Bigg Boss 12 Contestants Jasleen Matharu के बारे में ऐसी बातें जिसे जानकर शॉक हो जाएंगे आप, यहां पढ़ें पूरी खबर

Bigg Boss 12 Contestants Jasleen Matharu के बारे में ऐसी बातें जिसे जानकर शॉक हो जाएंगे आप, यहां पढ़ें पूरी खबर

बिग बॉस 12 के घर में एक ऐसी जोड़ी आयी जिसने सभी को हैरान कर दिया| अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी सोशल मीडिया पर कई मीम्स, शायरी और जोक्स की वजह बन गयी है| शो के प्रीमियर के दौरान अनूप और जसलीन ने इस बात का खुलासा किया था कि दोनों पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में हैं । इस बात से हम तो हैरान हुए है लेकिन साथ ही साथ जसलीन का पूरा परिवार भी हैरान है| जसलीन के पिता केसर मथारू ने हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो उनके रिश्ते को कभी हामी नहीं देंगे|

बिग बॉस के घर में 65 साल के अनूप जलोटा की 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू ने जब अपने रिश्ते की बात सभी के सामने रखी थी तब सभी हैरान रह गए थे लेकिन अब जो खुलासा हुआ है उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे| जी हाँ! दरअसल बिग बॉस के घर में जसलीन ने स्वीकार किया है कि अनूप जलोटा से पहले वे सिंगर सुखविंदर सिंह को भी डेट कर चुकी हैं। सुखविंदर सिंह जसलीन से उम्र में 19 साल छोटी है| इसके अलावा जसलीन ने अपनी ये पर्सनल बात कभी अनूप जलोटा से नहीं की थी लेकिन उनका ये सीक्रेट जब खुला तो अनूप जलोटा ने बताया कि जसलीन की ये बात उन्हें पहले से ही पता थी| हालाँकि उन्होंने इस बारे में कभी जसलीन से नहीं पूछा था| खैर आइये जानते हैं जसलीन मथारू के बारे में 20 चौकानें वाली बातें-

  • बिग बॉस 12 में जसलीन मथारू नज़र आ रही हैं|
  • उनकी जोड़ी भजन गायक अनूप जलोटा के साथ बनी है|
  • बिग बॉस के घर में उन्होंने अपने रिलेशनशिप में होने की बात मानी थी|
  • वो अनूप जलोटा के साथ तीन साल से रिलेशनशिप में हैं|
  • दोनों के बीच 37 साल के उम्र का फासला है|
  • जसलीन ने बताया है कि वो सुखविंदर सिंह को डेट कर चुकी है|
  • दोनों की उम्र में 19 साल का फ़र्क है|
  • जसलीन ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है|
  • 16 साल की उम्र में उन्होंने इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में बेस्ट सिंगर का टाइटल जीता था|
  • जसलीन का कद 5 फुट 7 इंच है|

  • जसलीन ने फिल्मों में भी एक्टिंग की है|
  • इसे उनके पिता केसर मथारू ने डायरेक्ट की है|
  • उनकी फिल्म का नाम ‘डर्टी बॉस’ है|
  • जसलीन मथारू कई शो में परफॉर्म भी कर चुकी हैं|
  • जसलीन दीपक कलाल की फैन हैं|

 

  • जसलीन को किकबॉक्सिंग करना पसंद है|
  • उन्हें किकबॉक्सिंग में ब्राउन बेल्ट भी मिल चूका है|
  • जसलीन की बॉडी पर बहुत से टैटू हैं|
  • जसलीन के पिता का कहना है जसलीन और अनूप का रिश्ता ‘झूठा’ है|
  • जसलीन का फेवरेट रंग हरा है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।