कंफर्म लिस्ट: प्रीमियर से पहले जानिए कौन-कौन होगा बिग बॉस हाउस में कैद

जानिए कौन-कौन होगा बिग बॉस 12 में शामिल...पढ़ें पूरी लिस्ट !

जानिए कौन-कौन होगा बिग बॉस 12 में शामिल...पढ़ें पूरी लिस्ट !

‘बिग बॉस’ हमें एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता | 24 घंटे कैमरे के अंदर रहने वाले लोगों पर ऑडिएंस की पैनी नज़र लगी रहती है| सलमान खान का ये शो का उनकी फिल्मों की तरह ही सुपर हिट जाता है। इस बार भी फैंस में बिग बॉस 12 को लेकर एक्साइटमेन्ट बनी हुई है|  अब बिग बॉस के ऑन एयर होने के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है ऐसे में इस शो में कौन-कौन पार्टिसिपेट करने वाला है ये फिलहाल सबसे बड़ा सवाल है| तो आइये जानते हैं बिग बॉस के शुरू होने से पहले कंटेस्टेंट की कन्फर्म लिस्ट-

 भारती सिंह और हर्ष 

बिग बॉस के नए सीज़न के शुरू होने में अभी कुछ दिन ही बचे हैं| यही नहीं बल्कि बिग बॉस के लांच पर शो के पहले कंटेस्टेंट का पता चल गया जोकि कोई और नहीं बल्कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिमबचिया है| भारती सिंह से जब पूछा गया कि वो इस शो में क्यों जा रही है तो उन्होंने बेझिझक जवाब देते हुए बताया कि वो इस शो में पैसे  रही हैं| बता दें भारती सिंह  हर्ष को बिग बॉस हाउस में एक हफ्ते रहने के लिए 50 लाख रुपये हर हफ्ते दिए जाएंगे| ऐसे में  में अपनी कॉमेडी का तड़का कैसा लगाएंगी ये देखने वाली बात होगी |

शालीन भनोट 

टीवी का एक डिवोर्सड कपल भी इस शो का हिस्सा बन सकता है| और ये कोई और नहीं बल्कि शाहीन भनोट और दिलजीत कौर है| बता दें शालीन भनोट और दिलजीत की बिग बॉस हाउस में एंट्री हो सकती है|  जी हां ! शालीन कुछ समय पहले अपने शो से ज्यादा अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दलजीत कौर के साथ मारपीट की  वजह से ख़बरों का हिस्सा बने हुए थे| इस लड़ाई के बाद  दोनों के बीच तलाक हो गया| ऐसा कहा जाता है कि  शालीन और उनकी पत्नी के बीच झगड़े की खबर 2 साल पहले तब आयी थी जब दलजीत कौर ने पति शालीन पर धोखा देने का आरोप लगाया| इसके बाद खबरें आयी कि शालीन ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी की | बाद में ये मामला कोर्ट में पहुंचा लेकिन 26 अक्टूबर 2016 को दोनों ने कोर्ट के बाहर ही इस मामले को सेटल कर लिया|   बाद में  9 फरवरी 2017 को दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया|

 दीपिका ककर 

बिग बॉस कंटेस्टेंट की बात करें तो ‘ससुराल सिमर का’ से पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ भी इस साल इस शो का हिस्सा होंगी|  अब, दीपिका के पति अभिनेता शोएब इब्राहिम ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है| एक मीडिया चैनल से बात करते हुए शोएब ने कहा कि “दर्शकों ने पहले से ही ये रिपोर्ट पढ़ ली है, और मुझे लगता है कि वे इसके बारे में वो हमसे बेहतर जानते हैं|   हां ये बात सच है, दीपिका शो में जा रही है|  “इसके अलावा, ऐसी रिपोर्ट आयी थी शोएब भी बिग बॉस के घर में जा सकते हैं इसपर उनका कहना था ,  “अगर मैं आपको सब कुछ बताता हूं, तो सिक्रेट ही क्या रह जाएगा?” वेल उम्मीद तो यही है कि बिग बॉस में ये कपल शामिल हो| लेकिन बिग बॉस हमें सरप्राइज़ भी दे सकते हैं|

 दीपक ठाकुर और उर्वशी वानी 

बिग बॉस में एक के बाद एक कई कॉमनर का नाम भी पता चल रहा है इन्ही में से एक विचित्र जोड़ी होगी एक बिहारी सिंगर दीपक ठाकुर और उनकी एक उत्साही फैन उर्वशी  की|  दोनों एक साथ इस शो में हिस्सा लेने वाले हैं|  दीपक ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म में मशहूर ‘मूरा’  को अपनी आवाज दी थी इतना ही नहीं उन्हें अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मुकाबाज’ में गाना गाया था| दीपक के साथ हिस्सा लेने वाली उनकी फैन उनसे मिलने के लिए अपने घरवालों से बिना बताए चली आईं थी| अब इनकी जोड़ी लोगों को कितनी पसंद आएगी ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा|

 निर्मल रोमिल 

इस बार सीजन का थीम ‘विचित्र जोड़ी’ है|  फिर चाहें कॉमनर्स हों या फिर सेलिब्रिटी सभी को जोड़ियों के रूप में ही शो में एंट्री दी जायेगी| ऐसी ही एक विचित्र जोड़ी होगी पुलिस ऑफिसर और एक वकील की| रोमिल चौधरी पेशे से वकील हैं और उनके साथ इस शो में पुलिस ऑफिसर दोस्त निर्मल सिंह होंगे| चैनल ने हाल में ही  प्रोमो रिलीज़ किया था जिसमें  रोमिल कहते हुए नज़र आटे हैं , ”निर्मल जो है ना, वो गलत के साथ गलत और सही के सही है|  इसका गुस्सा जो है ना हमेशा नाक पर बैठा रहता है| ”वहीं निर्मल ने रोमिल के बारे में कहा, ”रोमिल बहुत बदमाश किस्म का आदमी है|  जज को तो वो ऐसे अपनी बातों में ले लेता है जैसे उसी के साथ क्राइम हुआ हो| ”

स्कारलेट एम रोज 

‘स्प्लिट्स्विला’, ‘कैसी ये यारियां’ और ‘वारियर हाई’ जैसे कई यूथ बेस शो में शामिल रहीं स्कारलेट एम रोज की हॉट अदाओं के सभी दीवाने हैं ऐसे में खबरें हैं कि वो बिग बॉस का हिस्सा बनने वाली हैं | ऐसे में उनके होने से बिग बॉस के सेट का तापमान भी बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता|

सुमेर

बिग बॉस के पिछले सीज़न में पिंकी बन कर नज़र आयीं पम्मी आंटी को तो आप पहचानते ही होंगे| पहले उन्होंने बिग बॉस के घर के बाहर से ही सभी को एंटरटेन किया था हालाँकि अब वो बिग बॉस के घर के अन्दर नज़र आने वाले है|

श्रृष्टि रोड़े

कई सारे टीवी सीरियल में नज़र आ चुकी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े भी इस बार बिग बॉस का हिस्सा बन सकती है| ऐसी खबरें हैं कि इन्हें बिग बॉस के लिए फाइनल कर लिया गया है| इस साल बिग बॉस में जानें के लिए इन्ही का नाम सबसे पहले सामने आया था|

अनूप जलोटा 

पॉपुलर भजन गायक अनुप जलोटा का नाम अब बिग बॉस 12 के घर का सदस्य होने की वजह से सामने आ रहा है| अनूप जलोटा फिलहाल मीडिया से गायब है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ बहुत ही कन्ट्रोवर्शियल रही है |  दो असफल विवाह के बाद, अनुप ने 1994 में मेधा गुजराल से विवाह किया हालाँकि साल 2014 में  उनका निधन हो गया। बिग बॉस 12 शो के नजदीक एक सोर्स ने इंडियनएक्सप्रेस डॉट कॉम को बताया, “शुरुआत में, अनूप बिग बॉस करने से थोड़ा डर रहे थे| उसके पास शायद ही कोई विवाद नहीं था। लेकिन निर्माताओं ने उन्हें मनाने में कामयाबी पायी| वह इस शो में सिंगल सेलिब्रिटी के तौर पर एंट्री लेंगे| उनकी उम्र को देखते हुए, वह या तो सभी के पसंदीदा बन जाएंगे या फिर छोटे लोगों से परेशान होकर शो छोड़ देंगे|”

नेहा पेंडसे 

कॉमेडी शो ‘मे आई कमिंन मैडम’ की मैडम जी अब बिग बॉस 12 के घर में पधार रही हैं |  उन्हें पिछली बार  ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ पर देखा गया था। अब इस मैडम का जलवा क्या बिग बॉस के घर में भी चल पायेगा? ये तो आने वाला समय ही बताएगा|

सुबुही जोशी 

एमटीवी ‘स्प्लिट्स्विला’ की  एक्स कंटस्टेंट और कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर गर्लफ्रैंड डीजे सुबुही जोशी एक सोलो गेस्ट के रूप में शो में अपनी एंट्री लेने वाली हैं|

 श्रीसंत 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9’ में प्रतिसिपेट कर चुके क्रिकेटर श्रीसंत को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।  ऐसे में जल्द ही वो इस शो में चौके छक्के लगाते हुए नज़र आएंगे|

करणवीर बोहरा 

‘नागिन 2’ के एक्टर करणवीर बोहरा ने पहले कई बार बिग बॉस का ऑफर ठुकराया है हालाँकि अब वो जल्द ही इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं| इस शो में उनकी जोड़ी दीपिका ककर के साथ बनने वाली है |

सुरभि राना-कीर्ति वर्मा

बिग बॉस के घर में एंट्री हो सकती है साइंटिस्ट सुरभि राना और  GST ऑफिसर कीर्ति वर्मा। दोनों ही MTV पर आने वाले शो ‘रोडीज एक्स्ट्रीम’ के 15वें सीजन में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं|  टास्क परफॉर्म करने से ज्यादा ये छोटी-छोटी बातों पर बवाल करने में माहिर थी| यहाँ तक कि इन्हे ड्रामा क़्वीन भी कहा जाता था|  रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों ‘बिग बॉस’ के घर में सीक्रेट कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री कर सकती हैं।

मित्तल जोशी और  रोशमी बानिक

कोलकाता की मेकअप आर्टिस्ट मित्तल जोशी और बिजनेस करने वाली रोशमी बानिक भी इस शो में नज़र आ सकती हैं| आप को जानकर हैरानी हो सकती है कि बिग बॉस के घर में दोनों दुश्मन के तौर पर एंट्री कर रही हैं|  दोनों कभी पक्के दोस्त थे लेकिन ऐसी गलतफहमी  हुई कि दोनों के बीच दूरियों ने जगह बना ली | आज दोनों बात तक करना मुनासिब नहीं समझती |

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।