Bigg Boss 12 Day 100 Update: हिना खान ने कराये घरवालों से अजीबो-गरीब काम, दर्शकों को आया मजा

Bigg Boss 12 Day 100 Update में पढ़ें घर में मेहमान बनी Hina Khan ने घरवालों को दिए कैसे-कैसे टास्क? जानें किसे मिला सितारों का साथ?

Bigg Boss 12 Day 100 Update में पढ़ें घर में मेहमान बनी Hina Khan ने घरवालों को दिए कैसे-कैसे टास्क? जानें किसे मिला सितारों का साथ?

बिग बॉस के घर में दिन की शुरुआत होती है बम्बई से आया मेरा दोस्त गाने से होती है| घर में बचे कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हैं| बिग बॉस एक लेटर भेजते हैं जिसे करणवीर पढ़कर सभी को सुनाते हैं| एक नया टास्क दिया जाता है| बिग बॉस के घर को बीबी होटल में बदल दिया जाता है| जिसमें सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर आएंगे| इस टास्क के पहले सेलिब्रिटी श्रीसंत होते हैं|

इसके बाद हिना खान घर में आती हैं और सभी बड़े प्यार से उनका स्वागत करते हैं| वो दीपिका को चाय लाने को कहती हैं और रोमिल को जेल साफ़ करने के लिए कहती हैं| अब श्रीसंत भी एक मेहमान थे तो वो सुरभि को कारपेट साफ़ करने के लिए कहती हैं| हिना खान दीपक को शर्ट उतार कर पूल में जाने को कहती हैं और खुद के लिए एक गाना गाने को कहती हैं| वो दीपक को अपने लिए किये गए कमेंट्स पर चिढ़ाती रहती हैं|

दीपक उनसे कहते हैं कि मेरी बहन आपकी बहुत बड़ी फैन है| श्रीसंत और हिना दीपक को स्काटस करने को कहते हैं| अगर वो इसे पूरा करने में सफल नहीं होंगे तो हिना उन्हें एक दूसरा टास्क दे देंगी| इसके बाद हिना खान दीपिका से कहती हैं कि वो करणवीर के बाल कर्ल कर दें और दीपक की बियर्ड को एक साइड से शेव कर दें|

हिना जेल चेक करती हैं और कहती है कि रोमिल ने अच्छा काम किया है| इसके बाद हिना दीपक से फुट मसाज़ करवाती हैं| श्रीसंत सुरभि से मैट्रेस लाने को कहते हैं| सुरभि को ये टास्क पूरा करने में परेशानी होती है क्योंकि दीपिका अपना मैट्रेस देने को तैयार नहीं होती है| हिना खान भी बीच में आती हैं लेकिन दीपिका नहीं मानती|

रोमिल अपनी मैट्रेस देते हैं और श्रीसंत के बेड पर रख देते हैं| हिना खान रोमिल के इस एफर्ट को मानती हैं और उन्हें स्टार देती है| इसके बाद दोनों एक वीडियो बनाते हैं जिसमें वो वोट्स मांगते है| हिना घर से बाहर आ जाती है| इसके बाद सुरभि दीपिका से डिस्कस करती हैं कि वो कैसे अपनी मैट्रेस देने को तैयार नहीं हुई| इसके अलावा बिग बॉस घरवालों को बताते हैं कि घर के अगले गेस्ट करणवीर बोहरा है| वहीँ घर में इसके बाद जूही परमार की एंट्री होती है|

जूही परमार रोमिल को कॉफ़ी बनाने के लिए कहती हैं लेकिन कॉफ़ी करणवीर के पास होती है और वो कॉफी देने से मना कर देते हैं| जूही श्रीसंत से कहती हैं कि वो दीपक का लुक बदल दें| रोमिल को सज़ा मिलती है जहाँ उन्हें 3 पॉइंट में बताना था कि सुरभि ये शो क्यों नहीं जीत सकती| जूही सुरभि को कहती हैं कि सभी को गले लगाकर माफ़ी मांगे| इसके बाद वो दीपक को इंग्लिश में गाने के लिए कहती हैं| बाद में वो जूही के साथ स्पेशल वीडियो रिकॉर्ड करते हैं|

बिग बॉस दीपक को घर का अगला गेस्ट बनाते हैं| रणवीर सिंह वाघेला घर में पहुँचते हैं| वो कंटेस्टेंट्स को उनके लिए चाय बनाने को कहते हैं| दीपक सुरभि से पूछते हैं कि कि वो श्रीसंत की फैमिली से मिला मग दे दें ताकि वो उसमें चाय पी सकें| श्रीसंत अपना मग देने से मना कर देते हैं| दीपक सभी से कहते हैं कि वो रोमिल की वैक्सिंग कर दें| सुरभि इमोशनल हो जाती हैं श्रीसंत और उनके बीच लड़ाई हो जाती है| वहीँ दूसरी तरफ रोमिल को वैक्सिंग का दर्द झेलना होता है|

दीपिका सुरभि से कहती है कि उन्होंने घर में किसी के साथ कोई कनेक्शन नहीं बनाया इसीलिए अब उन्हें झेलना पड़ रहा है| रणवीर रोमिल को स्टार देते हैं| इसके बाद दोनों स्पेशल वीडियो बनाते हैं| इसके बाद अगले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि श्रीसंत और गौहर खान की लड़ाई हो जाती है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।