Bigg Boss 12 Day 93, December 18, 2018: दीपिका ककर ने दिया श्रीसंत को धोखा, करणवीर ने इन्हे कहा चीटर

Bigg Boss 12 Day 93, December 18, 2018 के एपिसोड में एक बार फिर हुई Dipika Kakar & Sreesanth की लड़ाई

Bigg Boss 12 Day 93, December 18, 2018 के एपिसोड में एक बार फिर हुई Dipika Kakar & Sreesanth की लड़ाई

करणवीर सोमी दीपक और रोमिल एक दूसरे से वादा करते हैं कि वो एक दूसरे के लिए खड़े रहेंगे| रोमिल और सोमी आपस में बात करते हैं| सोमी कहती हैं कि वो दीपिका या सुरभि को मौका देंगी| रोमिल को इस बात पर गुस्सा आ जाता है और वो कहते हैं कि सभी टीम में खेल रहे है| रोमिल कहते हैं कि श्रीसंत बिग बॉस जीतना डिसर्व नहीं करते हैं| वहीँ सोमी कहती हैं कि वो सुरभि को एक मौका देना चाहती है|

बिग बॉस ने सावन में लग गयी आग बजा कर घरवालों को जगाया| सुरभि ने दीपक पर आरोप लगाया कि वो बेवजह बटरिंग करते हैं और गेम में बने रहने के लिए फेक रिश्ते बनाते हैं| सोमी और रोमिल एक दूसरे से भीड़ जाते हैं और एक दूसरे पर गन्दा खेल खेलने का आरोप लगाते हैं| सोमी रोमिल को सेलफिश कहकर बुलाते हैं| श्रीसंत दीपक से कहते हैं कि वो उन्हें एक चांस देंगे क्योंकि वो इस हफ्ते बाहर हो सकते है|

सुरभि सोमी से कहती हैं कि उन्हें बस में चढ़ने का एक मौका मिलेगा| सोमी सुरभि से कहती हैं कि रोमिल और वो उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और उसे मौका मिलेगा| सोमी करणवीर से कहती हैं कि रोमिल और दीपक को भी गेम में पार्टिसिपेट करने दें| बिग बॉस बताते हैं कि टास्क जल्दी ही शुरू होगा| बज़र बजते ही घरवाले बस की तरफ भागते हैं| करणवीर , सोमी, रोमिल और दीपक पहले से ही प्लान बनाते हैं कि वो स्टेशन नहीं छोड़ेंगे और एक दूसरे को चांस देते रहेंगे|

करणवीर और श्रीसंत के बीच में बड़ी लड़ाई हो जाती है| श्रीसंत फायर स्टेशन में सीट ले लेते हैं तो करणवीर उन्हीक चीटर कह कर बुलाते है| चीटर के कमेंट की वजह से श्रीसंत अपसेट हो जाते हैं और टास्क छोड़ देते हैं| और दीपिका को खुद की सीट पर बैठने को कहते है| दीपिका और दीपक फायरफाइटर बन जाते हैं और उन्हें श्रीसंत और करणवीर में से किसी को चुनना होता है| दोनों के बीच में कई लड़ाइयां होती हैं कि आखिर किसका फोटो बचाना है|

यहाँ तक कि जब दोनों आपस में डिसाइड नहीं कर पाए तो बिग बॉस ने उन्हें कहा कि वो किसी कन्क्लूज़न पर आ जाए वरना उन्हें अपना नाम भी मिटाना पड़ेगा| काफी डिस्कशन के बाद दोनों करणवीर को बचने का फैसला लेते हैं| इसके बाद श्रीसंत दीपिका से नाराज़ हो जाते है| दीपिका श्रीसंत को समझाने की कोशिश करती हैं कि आखिर उन्होंने करणवीर को क्यों बचाया लेकिन श्रीसंत दीपिका पर बिफ़र जाते हैं| श्रीसंत और दीपिका के बीच एक और बड़ी लड़ाई हो जाती हैं| वहीँ दूसरी तरह रोमिल, सोमी और दीपक अपनी स्ट्रेटेजी डिस्कस करते हैं|

सोमी रोमिल से कहती हैं कि वो उनके साथ नहीं खेलना चाहती हैं क्योंकि वो बहुत ही मतलबी और इनसीक्योर हैं| रोमिल सोमी के खिलाफ जाते हैं तो वो कहती हैं कि वो उनसे बात नहीं करना चाहती है| करणवीर और दीपक अपनी स्ट्रेटेजी डिस्कस करते हुए नज़र आते हैं| श्रीसंत अपना गुस्सा संभल नहीं आते हैं उन्हें करणवीर का उन्हें चीटर कहना बिलकुल अच्छा नहीं लगता है| सोमी करणवीर से कहती हैं कि उन्हें होनी लिमिट क्रॉस नहीं करनी चाहिए| श्रीसंत नाराज़ होते हैं तो सोमी और दीपिका उन्हें संभाल देती हैं|

श्रीसंत को करणवीर पर बहुत ही गुस्सा आ जाता है और वो घर छोड़कर जाने की बात करते हैं| दोनों एक दूसरे से दुरी बनाये रखने की बात करते हैं| श्रीसंत करणवीर को गाली देते हैं और बाद में केवी उनसे माफ़ी मांगते हैं| करणवीर और श्रीसंत एक दूसरे पर कई आरोप लगाते है| श्रीसंत करणवीर से कहते हैं कि रोमिल उन्हें अपने मतलब के लिए यूज़ कर रहे है| दीपिका सुरभि को भेजती हैं और करणवीर को बस में आने को कहती हैं|

टास्क शुरू होता है और करणवीर बस में जाते है| दीपिका और दीपक की तस्वीर बोर्ड पर आती है| सुरभि दीपक को छोड़कर दीपिका को चुनती हैं वहीँ करणवीर दीपक को चुनते हैं| बिग बॉस सुरभि से कहते हैं कि दीपिका और दीपक में से किसी एक को चुने| बाद में दोनों दीपक को चुनते हैं| जैसे ही टास्क खत्म होता है वैसे ही दीपिका करणवीर से कहती हैं कि उन्होंने कभी किसी के लिए नहीं खेला है| दीपिका बहुत ही इमोशनल हो जाती हैं| श्रीसंत उन्हें मनाने जाते हैं तो दीपिका उनसे कहती हैं कि वो उन्हें अकेले छोड़ दें| बाद में दोनों एक दूसरे से बात करते हैं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।