Bigg Boss 12: कभी सिनेमाघर से दुत्कारे गए थे दीपक ठाकुर, जान लीजिये शो के पहले की ज़िन्दगी

Bigg Boss 12 में सभी के फेवरेट बने दीपक ठाकुर की असल कहानी जानकर हो जायेंगे इमोशनल

Bigg Boss 12 में सभी के फेवरेट बने दीपक ठाकुर की असल कहानी जानकर हो जायेंगे इमोशनल

बिग बॉस में एक ऐसी खास जोड़ी है जो सभी को खूब एंटरटेन कर रही है और ये जोड़ी है मुजफ्फरपुर के गायक दीपक ठाकुर और पटना की उर्वशी वाणी की| दोनों को बिग बॉस के घर में एक दमदार खिलाडी माना जा रहा है| दीपक ठाकुर की मासूम सी बातें और गाने का अंदाज़ सभी को खूब भा रहा है| बिग बॉस के घर में शामिल होने के साथ साथ दीपक ने सभी के दिलों में भी अपनी जगह बना ली थी| लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी को हँसाने वाले दीपक कौन है|

दीपक ठाकुर बिहार में मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड के रहने वाले है| वो इतने साधारण नहीं है जितने वो दिखते हैं, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में गाना गाकर अपनी पहचान भी बना ली है| वहीं शो में आयी उनकी साथी की बात करें तो उर्वशी संगीत के प्रति अपने प्रेम की वजह से दीपक के करीब आ गयी है| दोनों के बीच की नज़दीकी बानी हुई है| बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने उनकी एंट्री बिग बॉस के घर में एक सेलेब और फैन की तरह कराई है|

मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड के आथर गांव के रहने वाले दीपक ठाकुर के पिता का नाम पंकज ठाकुर है| उनका पेशा किसानी करना है| दीपक के माता-पिता गाँव में रहते हैं और दीपक गाँव से दूर शहर में किराए के मकान पर रहते है| बीते दिनों जब बिग बॉस सीजन-12 में दीपक की एंट्री हुई थी की आँखों में ख़ुशी के आंसू भर आये थे| छोटे से शहर में रहने वाले दीपक के परिवार में पिता मां, दो छोटी बहनें ज्योति व दीपिका और भाई साकेत हैं | दीपक आज बिग बॉस का चेहरा बने हैं लेकिन उन्होंने ये सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की है| वो शादियों में और गांव के आसपास होने वाले बहुत से इवेंट पर गाना गाकर अपने संगीत को आगे बढ़ाते है| वहीँ संगीत के क्षेत्र में अपना नाम कमाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत  के साथ  संघर्ष करना पड़ा| लेकिन दीपक की ज़िन्दगी में सफलता ने बहुत जल्द ही दरवाज़ा खटखटाया था| महज 14 साल की उम्र में उन्हें बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में एक गाना गाने का मौका मिला था| दीपक की प्रतिभा से खुश हुए अनुराग कश्यप ने उन्हें दोबारा अपनी फिल्म मुक्केबाज़ मदें गाना गाने का मौका दिया था|

गौतरतलब है कि बिग बॉस के नए सीज़न में दीपक अपनी फैन उर्वशी वाणी के साथ आये हैं| बिहार के गायक दीपक ठाकुर को आज लोग उनके गाने की वजह से जानते हैं लेकिन उनके लिए ये नाम कमान इतना आसान नहीं था| एक समय ऐसा भी था जब उनके शहर में उन्हें कोई भी नहीं पहचानता था| एक बार अपने साथ हुई ऐसी ही घटना के बारे में बात करते हुए दीपक ने बताया था कि एक बार वो सिनेमाघर में गए हुए थे जहाँ पर गैंग्स ऑफ़ वासेपुर का मूरा गाना जब बजा तो दीपक ने उठकर सभी से ये बात कही कि ये उनका गाना है, लेकिन तब लोगों ने उन्हें चुप करा दिया|

खैर, शो में तो लोग उनके एंटरटेनिंग अंदाज़ को खूब पसंद कर रहे हैं| यही नहीं बल्कि वो बहुत से लोगों के फेवरेट भी बन चुके है| 24 घंटे कैमरे के नीचे रहने वाले दीपक को टीवी पर आने का बड़ा ही शौख था और बिग बॉस में आकर वो अपने इस सपने को पूरा कर रहे है|

तो ये थी बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर की रियल लाइफ स्टोरी!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।