बिग बॉस 12 फेम करणवीर बोहरा पर टूटा दुख का पहाड़, खोया अपना सबसे करीबी रिश्तेदार

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर के साथ करणवीर बोहरा ने बताया कि उनकी नानी उनके कितने करीब थी। करणवीर बोहरा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें ये साफ दिखाती है कि उनकी नानी के साथ उनके रिश्ते कितने गहरे थे।

करणवीर बोहरा की नानी का निधन ( इंस्टाग्राम)

बिग बॉस सीजन 12 के कंटेस्टंट करणवीर बोहरा ने अपने नानी के निधन की खबर सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। ये दुख भरी खबर को अपने फैंस के साथ बांटते हुए एक्टर ने तीन तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर में करणवीर बोहरा ने अपनी नानी की फोटो हाथ में ली हुई है। साथ ही अपने पोस्ट के साथ एक लंबा सा कैप्शन जोड़ा हुआ है। जिसमें उन्होंने अपनी नानी के साथ खुद की बॉन्डिंग के बारे में बताया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर के साथ करणवीर बोहरा ने बताया कि उनकी नानी उनके कितने करीब थी। करणवीर बोहरा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें ये साफ दिखाती है कि उनकी नानी के साथ उनके रिश्ते कितने गहरे थे। ऐसे में करणवीर बोहरा के इस पोस्ट को देखकर किसी के भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। करणवीर ने पोस्ट की शुरुआत में अपनी नानी को साखी और दोस्त के रूप में पेश किया है और उन्हें बड़ी मम्मी भी कहा। अपने कैप्शन के अंदर करणवीर बोहरा ने बताया कि उनकी नानी हमेशा से ही हर चीज में पॉजिटिविटी देखती थी।

यहां देखिए करणवीर बोहरा का इमोशनल पोस्ट

करणवीर बोहरा  ने कई टेलीविज़न सीरियल किए हैं जो टीवी पर काफी हिट थे जैसे कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी, क़ुबूल है, शरतत, दिल से दी दुआ, सौभयवती भव और बाकी। एक्टर को खलनायक के किरदार के साथ काफी सफलता हासिल हुई थी, जो उन्होंने लाइफ ओके चैनल पर आने वाले सीरियल सौभाग्यवती भव में निभाया था। करणवीर हाल ही में बिग बॉस सीजन 12 के शो का भी हिस्सा बने थे, जो कलर्स टीवी पर दिखाया जाता था। शो के अंदर एक्टर ने सही में काफी अच्छा खेला और लोगों का बहुत ध्यान आकर्षित करने में  कामियाब रहे थे, जिसके चलते बदले में करणवीर बोहरा उसे रियलिटी शो के फाइनलिस्ट में से एक बनते थे।

यहां देखिए करणवीर बोहरा का पोस्ट

अपने बेटी के साथ वक्त बिताते हुए करणवीर बोहरा

यहां देखिए टीवी की दुनिया के खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।