Bigg Boss 12 Grand Finale Live Updates: बिग बॉस की विनर बनीं दीपिका ककर, ट्रॉफी के साथ मिले इतने कैश

बिग बॉस 12 के टॉप 5 में करणवीर वोरा, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी, श्रीसंत, और दीपिका ककर का नाम शामिल था, लेकिन टॉप 2 में श्रीसंत और दीपिका पहुंचे। विनर बनीं दीपिका ककर, जिनको ट्रॉफी और 50 लाख रुपये इनाम मिला है।

दीपिका ककर बनी बिग बॉस सीजन 12 की विनर

बिग बॉस 12 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है। इस सीजन में टीवी एक्ट्रेस दीपिका ककर विजेता बनी हैं। इस सीजन को यादगार बनाने के लिए मेकर्स ने किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी थी। इस बार टॉप 5 में करणवीर वोरा, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी, श्रीसंत, और दीपिका ककर का नाम शामिल था। लेकिन टॉप 2 में श्रीसंत और दीपिका पहुंच चुके थे। दीपिका को बिग बॉस 12 की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये इनाम मिला है।

इससे पहले कलर्स टीवी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किया था। इसमें से एक वीडियो में सलमान खान और भारती सिंह डांस प्रैक्टिस करते दिखाई दिए थे। सलमान खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘वांटेड’ के म्यूजिक पर डांस किया, तो भारती सिंह ने ‘ढिंक चिका’ सांग में डांस किया। दोनों ही अपने डांस के मूव से एक दूसरे को टक्कर देते दिखाई दे रहे थे।

Bigg Boss 12 Grand Finale Live Updates:-

 

11.42 PM: दीपिका ककर बनी बिग बॉस सीजन 12 विनर, सलमान खान ने की घोषणा।

11.26: श्रीसंत और दीपिका का डांस परफॉर्म शुरू हुआ। दोनों ने अपने परफॉर्म से साबित किया वे सिर्फ भाई बहन नहीं बल्कि एक अच्छे दोस्त भी हैं।

11.20: दीपक ठाकुर ने दबाया ब्रजर और अपनाया 20 लाख रूपये से भरा ब्रीफकेस। यानि दीपक हुए घर से बेघर।

11.08 PM: टॉप 3 फाइनलिस्ट- दीपक, दीपिका, श्रीसंत से लाइव बात कर रहे हैं शो के होस्ट सलमान खान। सलमान खान ने तीनो के सामने रखा एक ब्रीफकेस। जिसमे है लाखों रूपये। ब्रीफकेस लेकर जो जाना चाहता है वो जा सकता शो छोड़कर। पीछे रह जाएंगे सिर्फ दो फाइनलिस्ट।

11.00 PM: दिबांग ने सलमान खान से फिर पूछा ‘कब कर रहे हो शादी’ ?

10.50 PM: दिबांग कर रहे हैं फाइनलिस्ट के फैन से बातचीत।

10.40 PM: कलर्स पर आने वाला नया सीरियल ‘गठबंधन’ के कलाकार परफॉर्म कर रहे हैं सलमान खान के मंच पर।

10.34 PM: ‘खतरों के खिलाड़ी’ के प्रतियोगियों के साथ रोहित शेट्टी पहुंचे सलमान खान के मंच पर और शुरू किया गेम।

10.29 PM: रोमिल चौधरी हुए विनर की रेस से बाहर। रोहित शेट्टी के साथ बिग बॉस के मंच पर पहुंचे रोमिल चौधरी।

10.13 PM: बिग बॉस के घर के भीतर पहुंचे ‘खतरों के खिलाड़ी’ के होस्ट रोहित शेट्टी।

10.09 PM: सलमान खान और भारती का डांस परफॉर्म शुरू। सलमान को कड़ी टक्कर दे रही हैं भारती।

10.06 PM: कॉमेडियन भारती पहुंची बिग बॉस के मंच पर.. और कर रही हैं सलमान खान के साथ मस्ती।

10.03 PM: सोमी खान के साथ दीपक ठाकुर ने किया परफॉर्म। किया अपने प्यार का इजहार।

9.59 PM: सलमान खान ने की दीपक ठाकुर के गावं वालों से बातचीत। परिवार वाले और दीपक के फैन चाहते है कि दीपक ही जीते बिग बॉस 12 की ट्रॉफी। बहनो की मांग पर दीपक ने गाया गाना।

9.53 PM: करणवीर वोरा ने कहा कि दीपक ठाकुर जीत सकते हैं बिग बॉस सीजन 12 का खिताब।

9.50 PM: करणवीर वोरा हुए घर से बाहर। सलमान खान ने किया अनाउंस।

9.42 PM: एक्टर नहीं होते तो फैशन डिजाइनर होते करणवीर वोरा।

9.40 PM: श्रीसंत को टीवी पर एक्टिंग करते देखना चाहते हैं फैन।

9.30 PM: हरियाणा में दिखा रोमिल चौधरी का जलवा, फैन बढ़ा रहे हैं रोमिल का हौसला। सलमान खान की ने की रोमिल के फैन से बात। फैन और परिवार से रोमिल ने भी की बातें।

9.26: टॉप 5 फाइनलिस्ट को सलमान खान ने दिखाई बिग बॉस 12 की ट्रॉफी। ट्रॉफी देख ललचाए सदस्य।

9.23: सलमान खान ने बताया 299 बार श्रीसंत ने बिग बॉस घर छोड़ने की बात कही।

9.21: अपने परिवार के सदस्यों से बात कर खुश हो रहे हैं टॉप फाइनलिस्ट।

9.17 PM: अपने परिवार का सन्देश वीडियो देख इमोशनल हुए दीपक ठाकुर, करणवीर वोरा, दीपिका ककर, श्रीसंथ और रोमिल।

9.10 PM: सोमी खान ने कहा दीपक ठाकुर जीत सकते हैं।

9.01 PM: सलमान खान ने की बिग बॉस के मंच पर की माचो एंट्री। सलमान ने बताया वोटो की गिनती शुरू हुई है। 1 करोड़ से भी ज्यादा वोटिंग की जा चुकी है।

9.00 PM:सलमान खान ने किया दीपिका-श्रीसंथ के साथ परफॉर्म

8:00 PM: बिग बॉस के घर में करणवीर बोहरा के साथ परफॉर्म कर रहे हैं सलमान खान।

7:30 PM: बिग बॉस 12 से बेघर हो चुके कई कंटेस्टेंट जैसे नेहा पेंडसे, जसलीन मथारू आदि फाइनल देखने के लिए पहुंचे हैं।

7:00 PM: बिग बॉस के घर में दीपक ठाकुर के साथ परफॉर्म करते सलमान खान…

5:00 PM:  बिग बॉस फाइनल में परफॉर्म करने के लिए प्रैक्टिस करते सलमान खान और भारती सिंह…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।