अनूप जलोटा संग जसलीन ने की सारी हदें पार, बाथरूम में सरेआम किया KISS

Bigg Boss 12 में जसलीन-अनूप जलोटा के Kiss का Video वायरल, देखते रहे घरवाले...

बिग बॉस के घर में जब 65 साल के भजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ एंट्री मारी तो पूरा देश हैरान रह गया। दोनों घर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक तरह जहां जसलीन के साथ उनकी रिलेशनशिप ने सनसनी मचाई हुई है, वहीं किस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कलर्स टीवी के ट्विटर हैंडल पर शेयर एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि बिग बॉस के घर के बाथरूम एरिया में अनूप जलोटा को जसलीन मथारू किस कर रही हैं। इसके साथ ही जसलीन अपनी लिपस्टिक का निशान अनूप जलोटा के गालों पर लगा देती हैं। इस दौरान करणवीर बोहरा के साथ बाकी घर के सदस्य वहां मौजूद होते हैं। वेल अब देखना ये है कि जसलीन के इस क्लिप को देखकर उनके घरवालों का क्या रिएक्शन होता है।

अनूप और जसलीन की प्रेम कहानी
जसलीन मथारु भजन सम्राट अनूप जलोटा की शिष्या रही हैं। वो गायिकी का हुनर अनूप जलोटा के साथ सीख रही थी। उन्होंने बताया कि वो पिछले 3 साल से अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं। उन्होंने इसके साथ ही ये भी कहा कि उनका ये खुलासा दोस्तों और पैरेन्ट्स के लिए चौंकाने वाला है।

इस VIDEO में देखिए कैसे बिग बॉस के घर में हुआ ‘किस’ कांड…

छुप-छुप कर मिलते हैं जलोटा-जसलीन!
अनूप जलोटा के बारें में बताते हुए कहा कि हमे लोगों से काफी छुप-छुप के मिलना पड़ता है। मुझसे मिलने अनूप जलोटा कोलकाता आते थे। फिलहाल बिग बॉस के घर में अनूप जलोटा के साथ दाखिल होने के बाद जसलीन के फॉलोवर्स और फैंस की संख्या में इजाफा हुआ है। जसलीन अपनी हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं।

VIDEO में देखिए भजन सम्राट का अश्लील कांड…

जानिए कौंन है जसलीन मथारू
28 साल की जसलीन का जन्म 4 अप्रैल को मुंबई में हुआ था। जसलीन मथारु पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। महज 11 साल की उम्र में ही इन्होंने संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उन्हें बचपन से ही क्लासिकल सिंगिग पंसद है। इसके साथ ही जसलीन भरतनाट्यम, हिप-हॉप, सालसा और बेली डासिंग फॉर्म्स की ट्रेंड डांसर हैं। जसलीन किक बॉक्सिंग में भी ब्राउन बेल्ट होल्डर हैं, जिसका अभ्यास वो पिछले सात सालों से कर रही हैं।

जसलीन मथारू की पूरी कहानी जानने के लिए देखिए VIDEO…

मीका सिंह ग्रुप के साथ किया परफॉर्म
जसलीन मीका सिंह के ग्रुप के साथ तीन साल से ज्यादा वक्त तक परफॉर्म कर चुकी हैं। इसके साथ ही इन्होंने कई नामचीन सिंगर्स के साथ भी परफॉर्मेंस दी है। इसमें सुखविंदर सिंह, अमजद खान जैसे सिंगर्स शामिल हैं। बता दें जसलीन के पिता फिल्ममेकर हैं। वह उनकी फिल्म ‘लव डे’ में बतौर सिंगर गाना गा चुकी हैं।

टीवी एक्ट्रेस ने लगाया था छेड़खानी का आरोप, देखिए VIDEO…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।