Bigg Boss 12 Live: पहले ही दिन ड्रामा हुआ शुरू, इस कंटेस्टेंट ने कहा सबको फेक, जानिए हर अपडेट

Bigg Boss एक बार फिर लौटा है, आज नए सीज़न के सबसे लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहिये हिंदीरश के LIVE UPDATE के साथ

Bigg Boss एक बार फिर लौटा है, आज नए सीज़न के सबसे लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहिये हिंदीरश के LIVE UPDATE के साथ

छोटे पर्दे के सबसे धमाकेदार रियलटी शो बिग बॉस का आगाज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं। आज रात 9 बजे कलर्स टीवी पर शो ऑन एयर हुआ है।

इस बार सलमान खान नई थीम के साथ शो को लेकर आए हैं। शो में विचित्र जोड़ियां देखने को मिलेंगी। बिग बॉस के निर्माताओं ने बीच थीम पर हाउस को बनाया है। इसकी झलक घर में हर तरफ देखने को मिलती है।

बिग बॉस प्रीमियर के हर अपडेट के लिए बने रहिए हिंदीरश के साथ…

(हम कॉपी को बार-बार अपडेट कर रहे है इसलिए नई खबर के लिए रिफ्रेश करें)

23:30: बि ग बॉस 12 में  पहले ही दिन ड्रामा शुरू हो  चूका है| कंटेस्टेंट दीपक को लगता है कि सभी सेलेब फेक है| अब कल क्या-क्या होगा ये तो अगले एपिसोड में ही पता चलेगा|

23: 27: शिल्पा शिंदे ने श्रीसंत को सिखाया रोटी बनाना, कहा घर में काम आएगा ये!

23:21 : कृति और रोश्मी की बनी नई जोड़ी, मिली बिग बॉस के घर में एंट्री!

23: 15: आउटहाउस की कौनसी जोड़ी जाएगी घर के अंदर? थोड़ी देर में चलेगा पता!

23:4: अब बिग बॉस 12 के चौदहवें कंटेस्टेंट के रूप में श्रीसंत की एंट्री हो रही है|

22: 59: बिग बॉस 12 में शामिल हुई एक और गुरु शिष्य की एंट्री!

22:49: बिग बॉस के घर में 12वीं जोड़ी बनी सोमी और सबा की!

22: 41: सृष्टि रोड़ और रुबीना दिलाइक ने कमरिया पर किया डांस, सृष्टि बनेंगी दसवीं जोड़ी!

22: 36 : अब आउटहाउस में से किसी एक जोड़ी को सुना जाएगा| कंटेस्टेंट को टास्क मिला है कि वो चारों में से किसी एक को फोन करके बताये कि वो घर में क्यों नहीं रह सकती!

22: 33 : अनूप जलोटा और जसलीन ने घर में ली एंट्री!

22: 28:  सलमान खान ने अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन से पूछा कि अगर आपको घर में कोई लाइन मारे तो? इसपर जसलीन ने कहा कि मैं अनूप जी से बहुत प्यार करती हूँ और मैं ऐसा नहीं होने दूंगा|

22.25: अनूप जलोटा की उम्र 65 साल की हो चुकी  है इस शो में वो अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड के साथ एंट्री ले रहे हैं| इस शो में पहली बार दोनों अपने रिलेशनशिप को सभी के सामने ला रहे हैं| उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन ने ने एक गाने पर सेक्सी परफॉरमेंस दी| बाद में अनूप जलोटा ने उनके डांस की तारीफ़ की|

22: 7: अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन ने ली बिग बॉस में एंट्री!

22:5:  रोमिल और निर्मल  के साथ मैडम नेहा ने मारी एंट्री!

22:4: शिवाशीष को जाना है बाथरूम लेकिन बिग बॉस ने किया कैद, दोस्त सौरभ ने बिग बॉस से कहा छोड़ दें दोस्त को!

 

9.55: बिग बॉस 12 की आठवीं कंटेस्टेंट हैं नेहा पेडंसे!

9:50: दीपिका ककर ने बताया कि वो शादी के 6 महीने बाद इसलिए बिग बॉस के घर जा रही हैं क्योंकि उनके और उनके पति शोएब के ऊपर बहुत सुई जिम्मेदारियां हैं!

9.47: बिग बॉस 12 की 5 वी जोड़ी बनी रोमिल और निर्मल की जोड़ी, रोमिल वकील है तो वहीँ निर्मल पुलिस है|

9.35: दीपिका ककर बनी कंटेस्टेंट नम्बर 4 !

9.32: अब सौरभ चौधरी ने लिया है बिग बॉस 12 के घर में एंट्री, घर में आते ही वो और करणवीर के बीच दोस्ती नज़र आयी|

9.21: करणवीर ने सबसे पहले ली घर में एंट्री!

9.17: सलमान खान ने बताया कौन है इस सीज़न की दूसरी जोड़ी से और ये शिवाशीष है जो इंदौर के रहने वाले है| उनके साथ है सौरभ पटेल जबलपुर से, एक बिज़नेसमैन और और दूसरा किसान!

9.12: सलमान खान ने खोला सदस्य नम्बर वन का राज़, कोई और नहीं बल्कि करणवीर बोहरा है|

9.11 : शिल्पा शिंदे और मनवीर गुर्जर ने ली शो में एंट्री!

9.10: पहले ही दिन आउट होंगे दो लोग!

9.9 : सलमान खान ने बताया बिग बॉस में इस बार सिंगल वर्सेज़ जोड़ी का मुकाबला देखने को मिलेगा!

9:6- सलमान खान ने दी दमदार परफॉरमेंस, जवानी फिर ना जाए पर किया धमाकेदार डांस!

9. 02: सलमान ने किया बिग बॉस का आगाज़!

9.01 : कौन सी विचित्र जोड़ी होगी बिग बॉस के घर में? कमेंट्स में बताइये!

9.00 : अब शुरू हो चूका है टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो!

8.55: अब कुछ ही मिनट्स में शुरू होगा ये शो..क्या आप एक्साइटेड हैं?

8.23 : सलमान खान के खास गेस्ट बने मनवीर गुर्जर और शिल्पा शिंदे, घर में शामिल होने वाले आम कंटेस्टेंट की लेंगे परीक्षा!

8.10: रुबीना दिलाइक का चलेगा जलवा, देंगी जबरदस्त परफॉरमेंस साथ में होंगी सृष्टि रोड़े!

7. 45: अनूप जलोटा इस शो में अकेले नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन के साथ इस शो में एंट्री लेने वाले हैं| अनूप ने अपने इस रिलेशनशिप की बात को एक इंटरव्यू में कबूली थी| अनूप जलोटा की उम्र 65 साल की है वहीँ उनकी गर्लफ्रेंड की उम्र 28 साल की है|

 

शो में दिखेगा नया ट्विस्ट
इस बार बिग बॉस 12 की बात करें तो शो शरू होने से पहले शो के मेकर्स दर्शकों के लिए एक नया ट्विस्ट लेकर आए। इस धमाकेदार ट्विस्ट से ही मेकर्स ने आउटसाइट का ताला खोल एक इवेंट की ओपनिंग की।

इस इवेंट में बिग बॉस के नए कंटेस्टेंट्स को कुछ टास्क दिए गए। इस दौरान Voot ऐप की वोटिंग लाइन्स को ओपन किया गया। चार जोड़ियों में किन्हीं दो जोड़ी को फैंस की वोटिंग के दौरान घर में भेजा गया।

नई थीम के साथ आए सलमान
सलमान खान नई थीम के साथ शो को लेकर आ रहे हैं। इस बार शो की थीम जोड़ी में घर के अंदर आने की है। यानी बिग बॉस 12 के सभी कंटेस्टेंट इस बार जोड़ी के तौर पर शो में शामिल होने जा रहे हैं।

इस बार का सीजन एकदम नए अंदाज में पेश किया जाएगा। सलमान विकेंड का वार में मी टीवी के जरिए घर के सदस्यों की क्लास लेते हुए नजर आते हैं| लेकिन इस बार सीधा क्लासरुम में बैठकर क्लास लेने वाले हैं।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।