Bigg Boss 12: शिल्पा शिंदे का दीपिका ककर पर वार कहा ‘मक्खी को भगा देना चाहिए’

Bigg Boss 12 में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) श्रीसंत (Sreesanth) को कर रही हैं सपोर्ट| दीपिका ककर (Dipika Kakar) को कहा मक्खी तो हुआ बवाल|

Bigg Boss 12 में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) श्रीसंत (Sreesanth) को कर रही हैं सपोर्ट| दीपिका ककर (Dipika Kakar) को कहा मक्खी तो हुआ बवाल|

Bigg Boss 12 में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) श्रीसंत (Sreesanth) को सपोर्ट कर रही है लेकिन लगता है कि दीपिका ककर (Dipika Kakar) उन्हें कुछ खास पसंद नहीं तभी तो आये दिन वो श्रीसंत को सपोर्ट करती है वहीँ दीपिका ककर पर निशाना साधती हैं| अब हाल में ही कुछ ऐसा हुआ है जब उन्होंने अपने ट्विटर पर अपने ट्वीट के माध्यम से दीपिका ककर को मक्खी का दर्ज़ा दे दिया है| जी हाँ! बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव हैं| खासकर ट्विटर पर जहां वो बिग बॉस के बारे में कई ट्वीट कर रही हैं| शिल्पा के इन ट्वीट्स से ये बात तो साफ़ है कि वो सीज़न में श्रीसंत को सपोर्ट कर रही है| लेकिन उन्हें घर में दीपिका का अंदाज़ पसंद नहीं आ रहा है| तभी तो शिल्पा ने एक के बाद एक कई कमेंट्स किये हैं जिसमें उन्होंने दीपिका ककर को मक्खी कहा है|

दरअसल शिल्पा शिंदे ने चाय में पड़ी एक मक्खी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि सिर्फ श्रीसंत को वोट करो किसी और को नहीं| अब ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि यहां पर शिल्पा दीपिका के बारे में कहां बात कर रहे हैं तो आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे ने जो मक्खी की फोटो शेयर की है वो दीपिका की तरफ इशारा करता है क्योंकि दीपिका ने ससुराल सिमर का में एक मक्खी की भूमिका निभायी थी| यहां देखिये शिल्पा शिंदे का दीपिका ककर को लेकर किया गया ये ट्वीट-

आपको बता दें शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विनर हैं वहीँ कई बार वो बिग बॉस 12 में नज़र आ चुकी हैं| शिल्पा शिंदे इस शो के प्रीमियर पर गयी थी| इसके बाद वो इस घर में पहले टास्क के दौरान करण पटेल के साथ गयी थी| वहीँ आखिरी बार शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता एक साथ बिग बॉस के घर में गये हुए थे| बाहर आने के बाद शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच एक अलग ही वार देखने को मिली है जोकि अबतक जारी है|

यहां देखिये आखिर किस बात को लेकर भीड़ गए हैं शिल्पा और विकास-

दीपिका ककर को लेकर शिल्पा शिंदे के इन ट्वीट्स पर आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइये!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।