Bigg Boss 12: डॉक्टर से की है शादी तो दुश्मन को बना चुकी है दोस्त, ऐसी है सुरभि राणा की असल कहानी

Bigg Boss 12 में नज़र आ रही Surbhi Rana इन दिनों अपने हंगामों की वजह से खबरों का हिस्सा बनी हुई है| आइये आपको बताते हैं कौन है Surbhi Rana और क्या है उनकी REAL LIFE STORY!

Bigg Boss 12 में नज़र आ रही Surbhi Rana इन दिनों अपने हंगामों की वजह से खबरों का हिस्सा बनी हुई है| आइये आपको बताते हैं कौन है Surbhi Rana और क्या है उनकी REAL LIFE STORY!

बिग बॉस में नज़र आ रही सुरभि राणा इन दिनों अपने हंगामों की वजह से खबरों का हिस्सा बनी हुई है| सुरभि राणा को लोगों ने बिग बॉस में कई पंगे लेते हुए देखा है| उनका बेबाक अंदाज़ कई लोगों को दंग कर देता है| लेकिन बिग बॉस से अलग उनकी एक अपनी ही कहानी है| आइये आपको बताते हैं कौन है सुरभि और क्या है उनकी रियल लाइफ स्टोरी-

सुरभि राणा का उपनाम सेक्सी साधु है| वो पेशे से एक दंत चिकित्सक और साथ ही साथ फार्मास्युटिकल वैज्ञानिक भी है| सबसे पहले उन्हें ‘एमटीवी रोडीज़ एक्सट्रीम’ में एक प्रतियोगी के रूप में देखा गया था|
इसके बाद उन्हें ‘बिग बॉस 12’ में पहली वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री मिली थी|

उनकी लम्बाई 5 फुट 4 इंच है| उनका जन्म 21 सितंबर 1991 में हुआ था| उनकी उम्र 27 साल है| उनका जन्म भारत में हिमांचल प्रदेश के हमीरपुर में हुआ था| सुरभि की राशि कन्या है| सुरभि ने नैदानिक अनुसंधान में पीएच.डी. की है|

सुरभि को पार्टी करना, संगीत सुनना, बाइक राइडिंग करना बहुत पसंद है इसके अलावा डांसकरना, कविता लिखना, रैपिंग करना भी उनके शौख में शामिल हैं सुरभि की शादी हो चुकी है| उनके पति का नाम अभिनव राणा है जोकि एक डॉक्टर हैं| सुरभि के अलावा उनकी एक बहन और दो भाई है|

सुरभि हमीरपुर के छोटे से गांव से है जोकि एक रूढ़िवादी विचारधारा वाली जगह है| रोडीज़ के पहले सुरभि ने एक दवा कंपनी में काम किया था|

‘बिग बॉस 12’ के लांच वाले दिन वो अपनी जोड़ी कृति वर्मा के साथ शो में एक ‘आम जोड़ी’ के रूप में नज़र आयीं थी लेकिन लाइव दर्शकों के वोट न मिलने की वजह से तब वो शो से बाहर हो गयी थी|

गौरतलब है कि सुरभि और कृति दोनों ‘एमटीवी रोडीज़ एक्सट्रीम 2018’ में एक साथ नज़र आयी थी| दोनों के बीच बहुत सारे झगड़े हुए लेकिन बाद में उनकी दोस्ती की शुरुआत हो गयी| यहां तक कि आज भी दोनो की ये दोस्ती कायम है|

बिग बॉस से पहली बार बाहर होने के बाद सुरभि में फिर से घर में एंट्री ली | और इस बार उनकी जोड़ी बने थे रोमिल चौधरी| वो बिग बॉस की पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री बनी थी|

रोडीज़ में भाग लेने से पहले सुरभि ने निखिल चिनपा के साथ नए साल की पार्टी में देखा था। जहां उन्होंने निखिल के साथ डांस करने से मना कर दिया था|
आपको बता दें सुरभि कराटे चैम्पियन भी हैं|

सुरभि को 7 वीं तक अंग्रेजी बोलना नहीं आता था| सुरभि राणा को कुत्ते बहुत ही पसंद है|

सुरभि ने बिग बॉस के घर में जाने से पहले बताया था कि जब उन्हें बिग बॉस का ऑफ़र आया तो उन्होंने फौरन हां कह दिया| उन्होंने कहा कि रोडीज़ करने से उन्हें थोड़ी बहुत पॉपुलैरिटी तो मिल ही गयी है| सुरभि का कहना था अब बिग बॉस में जाने से उन्हें और लोकप्रियता मिलेगी| शो में वह जीतने ही जा रही हैं| सुरभि ने बताया मुझे ऐसा लगता है कि पॉपुलर इंसान तब बनता है, जब जनता और लोगों से कनेक्ट करता है| तो जब मैं शो में जाऊंगी, तो लोगों को मैं खूब पसंद आऊंगी| मुझे लगता है कि बाकी के कंटेस्टेंट के लिए परेशानी होगी कि उन्हें मेरा सामना करना पड़ेगा, सुरभि राणा आ चुकी है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।