Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar : सलमान खान और शाहरुख़ खान की मस्ती ने जीता दिल, रोहित का पत्ता कटा

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar | 16 Dec 18 Salman Khan & Shah Rukh Khan ने की सुरभि की तारीफ़

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar | 16 Dec 18 Salman Khan & Shah Rukh Khan ने की सुरभि की तारीफ़

वीकेंड का वार (Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar) पर सलमान खान घरवालों को बताते हैं कि आज कोई एक घर से बेघर होगा| सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें उन्हें पहचानना होगा की उनके बारे में कही बातें किसने कही है| ऐसे में कुछ घरवालों ने सही तो कुछ ने गलत जवाब दिए| इसके बाद कॉलर ऑफ़ द वीक ने करणवीर से पूछा कि वह घर में किसी के साथ बांड क्यों नहीं बना पा रहे हैं| सलमान खान ने करणवीर से कहा कि वो घर में किसी परपज़ और रणनीति बनाकर नहीं आये हैं| इसके बाद सलमान खान श्रीसंत और रोमिल को सुल्तानी अखाड़े में भेजते हैं| श्रीसंत पहला राउंड जीत जाते हैं और रोमिल दूसरा राउंड जीत जाते है|

इसके बाद शाहरुख खान बिग बॉस में एंट्री लेते हैं | शाहरुख खान और सलमान खान फिल्म जीरो के गाने इश्कबाज़ी पर डांस करते हैं| बाद में दोनों एक दूसरे के साथ एक डायलॉग जुगलबंदी का खेल खेलते हैं| बॉलीवुड के दोनों सुपरस्टार मजेदार गेम खेलते हैं जहां दोनो बिना प्रोडक्ट देखे उसकी मार्केटिंग करते हैं।

इस मज़ेदार गेम के बाद दोनो सुपरस्टार घरवालों के साथ बातचीत करते हैं। दीपक ने उनकी फिल्म ओम शांति ओम का डायलॉग बोलकर शाहरुख खान को एंटरटेन किया| दीपक के इस एक्ट से शाहरुख खान बहुत इम्प्रेस हो जाते हैं| वहीँ दीपक ने अपने फेस पर हल्दी लगाकर गेरुआ मोमेंट दिखा दिया जिसके बाद शाहरुख़ खान और सलमान खान समेत पूरे घरवाले हैरान हो जाते है|

दीपक द्वारा एक एंटरटेनिंग सेशन के बाद शाहरुख ने घरवालों को ज़ीरो और हीरो का टाइटल देने को कहा| जीरो वो है जिसने जीरो से शुरू करके नया मौका पाया है वहीँ हीरो वो है जो हीरोगिरी करता है| श्रीसंत ने खुद को जीरो माना और हीरो दीपिका को माना| करणवीर ने रोमिल को जीरो और हीरो सुरभि को माना| रोमिल ने जीरो सुरभि को दिया और हीरो सोमी को बताया|

शाहरुख के साथ एक और मजेदार खेल खेलने के बाद, सलमान ने इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले का नाम बताया| लेकिन इससे पहले, वह दीपिका और श्रीसंत से पूछते हैं कि उनके हिसाब से कौन सुरक्षित है और कौन बेघर हो सकता है| श्रीसंत और दीपिका का मानना ​​है कि सोमी को घर से बेघर किया जा सकता है|

लेकिन रोहित सुचांति घर से बेघर हो गए| और शो में उनकी जर्नी खत्म हो गयी|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।