Bigg Boss 13: शहनाज़ गिल करने जा रही हैं शादी, TV पर दूल्हा ढूंढकर करेंगी शादी?

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स की बात करें तो सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट इस समय शहनाज गिल को माना जा रहा है। वह अपनी बातों से और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रोमांस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

शहनाज़ गिल की तस्वीर (फोटो: इंस्टग्राम)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स की बात करें तो सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट इस समय शहनाज गिल को माना जा रहा है। वह अपनी बातों से और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रोमांस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके नटखट और चुलबुले अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब शहनाज़ को लेकर खबर आ रही हैं कि स्वयंवर रचाकर करेंगी।

पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से फेमस हुईं शहनाज़ गिल शहनाज की आज बड़ी फैन फॉलोइंग है। अब शहनाज़ को लेकर ख़बरें आ रही हैं कि वह बिग बॉस के बाद जल्द ही एक और रियलिटी शो में नजर आएंगी। इस बार वह शो में अपने लिए दूल्हा ढूंढती नजर आएंगी।

TellyChakkar की रिपोर्ट के मुताबिक नए रियलिटी शो में शहनाज अपना दूल्हा ढूंढती हुई दिखाई देंगी। राखी सावंत, राहुल महाजन और रतन सिंह राजपूत के बाद अब शहनाज टीवी पर अपना स्वयंवर रचाएंगी और अपने लिए अपनी पसंद का दूल्हा ढूढेंगी। इस शो का नाम ‘शहनाज गिल की शादी’ बताया जा रहा है।

इन दिनों शहनाज गिल बिग बॉस में धमाल मचाए हुए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला संग शहनाज की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है। शहनाज शो में कई बार सिद्धार्थ से प्यार का इज़हार भी कर चुकी हैं। अब घर के अंदर शहनाज को मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी शहनाज़ के समर्थन में लोग कमेंट करते हैं। जिस तरह से शहनाज़ ने अपने नटखट और मजाकिया अंदाज से पहचान बनाई है उससे उनके लाखों नए फैंस बन गए हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.