दर्शकों के लिए ये वीकेंड होगा धमाकेदार, इन रियलिटी शो के फिनाले संग देख पाएंगे बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर

इस बार दर्शकों का वीकेंड और भी मजेदार होने वाला है। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के ग्रैंड प्रीमियर (Grand Finale) के साथ-साथ जानिए किन दो रियलिटी शो का फिनाले इस बार देखेंगे आप।

सलमान खान और करीना कपूर (फोटो साभार- हिंदी रश)

इस बार का वीकेंड दर्शकों के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। ऐसा इसलिए क्यों दो डांसिंग रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले ( Grand Finale) के साथ-साथ आप बिग बॉस 13 का ग्रैंड प्रीमियर जो इस वीकेंड देखने वाले हैं। यहां हम जिन दो रियलिटी शो की बात कर रहे है वो है डांस दीवाने 2 (Dance Deewane 2) और डांस इंडिया डांस 7 (Dance India Dance 7)। जहां डांस दीवाने 2 के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग हो चुकी है और उसे टेलीकास्ट 28 सितंबर को किया जाएगा। वहीं, डांस इंडिया डांस 7 का ग्रैंड फिनाले इस शुक्रवार और शनिवार रात 8 बजे दिखाया जाएगा। बात करें बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के ग्रैंड प्रीमियर की तो वो 29 सितंबर को होने वाला है। चलिए बारी-बारी से करते है तीन शो की बात।

डांस दीवाने 2 (Dance Deewane 2) का ग्रैंड फिनाले – 28 सितंबर

सबसे पहले बात आती है डांस दीवाने 2 की। ये डांस रियलिटी शो कलर्स टीवी पर आता है। इस शो के जज हैं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, शशांक खैतान और तुषार कालिया। वहीं, शो में डांस के दौरान हंसी का तड़का लगाने का काम एक्टर अर्जुन बिजलानी बेहद ही शानदार तरीके से करते आए हैं। एक्टर इस शो के होस्ट है। इस शो की शुरुआत 15 जून से हुई थी। वहीं, इसका ग्रैंड फिनाले 28 सितंबर रात 8 बजे दिखाया जाएगा। ग्रैंड फिनाले के मौके पर फिल्म द स्काई इज पिंक की स्टार कास्ट  आपको नजर आएगी। यहां हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की।

डांस इंडिया डांस 7 (Dance India Dance 7) का ग्रैंड फिनाले- 28 और 29 सितंबर 

जी टीवी पर आने वाला शो डांस इंडिया डांस 7 सबसे ज्यादा करीना कपूर की वजह से चर्चा में रहा। एक्ट्रेस ने पहली बार टीवी की दुनिया में इस शो के जरिए कदम रखा। इस शो में उनके साथ जज की भूमिका में रैपर रफ्तार और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस नजर आए। इन तीनों की जोड़ी के साथ शो को और भी मजेदार बनाने का काम शो के कंटेस्टेंट और होस्ट करण वाही ने किया।  ये शो 22 जून से शुरु हुआ था और इसका ग्रैंड फिनाले अब 28 और 29 सितंबर को है। रात आठ बजे लोग इसे जी टीवी पर देख पाएंगे।

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) ग्रैेंड प्रीमियर- 29 सितंबर 

अब बारी आती है बिग बॉस 13 की। हाल ही में सलमान खान ने इस शो की शानदार लॉन्चिंग की। वहीं, 29 सितंबर को एक्टर लोगों के बीच इसका ग्रैंड प्रीमियर करने वाले हैं। पिछले कई सीजन की तरह इस बार भी सलमान होस्ट होंगे, लेकिन इस बार काफी कुछ नया शो में होगा। इसका ग्रैंड प्रीमियर कलर्स टीवी पर 9 बजे आएगा। वहीं,  सोमवार से शुक्रवार ये शो 10:00 बजे दर्शकों के बीच एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएगा।

यहां देखिए बिग बॉस 13 का शानदार और खूबसूरत घर…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।