Bigg Boss Season 13 Updates: बिग बॉस में खास कनेक्शन ही बनेगा टिकट टू फिनाले, जानिए शो की सारी अपडेट यहां

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के फैंस का इंतजार हुआ खत्म। सलमान खान ने कुछ इस अंदाज में की शो के ग्रैंड प्रीमियर की शुरुआत। जानिए अब तक का सारा अपडेट यहां।

बिग बॉस 13 की हुई शुरुआत (फोटो साभार- ट्विटर)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के फैन का इंतजार अब खत्म हो चुका है। सलमान खान  (Salman Khan) ने बिग बॉस 13 की धमाकेदार शुरुआत की। एक्टर ने सभी सेलेब्स को कंटेस्टेंट के तौर पर बेहतरीन तरीके से इंट्रोड्यूस किया। इस दौरान सलमान खान काफी हैंडसम नजर आए। देखिए शो में किस तरह से सेलेब्स के साथ धमाल मचाते दिखे सलमान खान और बिग बॉस के पहले एपिसोड में क्या कुछ रहा खास…

Bigg Boss 13 Updates –

12:01- सोमवार को दिखाए जाने वाले एपिसोड में असीम और पारस छाबड़ा के बीच लड़ाई होते हुए दिखाई जाएगी। वहीं, अमीषा पटेल घरवालों को एक टास्क देंगी।

12:00- बिग बॉस ने घर घरवालों को बताया कि खास कनेक्शन के चलते ही कंटेस्टेंट शो में आगे बढ़ सकते हैं।

11:54- बिग बॉस ने किया सभी कंटेस्टेंट का घर में स्वागत।

11:35- आरती सिंह को किचिन ड्यूटी मिली है और उनके पार्टनर बने हैं पारस।

11:08- कोएना मित्रा ने  की बिंदास अंदाज में शो में एंट्री। उन्हें घर में लिविंग की जिम्मेदारी दी गई है और उनके पार्टनर बने हैं असीम रियाज।

11:04- सलमान खान ने उनके साथ डांस किया और उन्हें घर की मालकिन बताया।

11:02 – एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म रामलीला गाने पर डांस।

10: 40- दलजीत कौर पहुंची बिग बॉस के घर में। उन्हें बेडरुम संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पार्टनर बने हैं सिद्धार्थ शुक्ला। वो शो की 11 कंटेस्टेंट बनी हैं।

10: 25-  शेफाली बग्गा और शहनाज कौर गिल में मुकाबला हुआ, जिसमें शहनाज को मिला पारस छावड़ा का साथ।

10:16- टीवी एंकर शेफाली बग्गा और शहनाज कौर गिल ने शो में एंट्री की है। शेफाली शो की नौवीं और शहनाज कौर गिल दसवीं कंटेस्टेंट बनी हैं।

10: 07- सभी फीमेल कंटेस्टेंट घर में एंट्री कर चुकी हैं और सिद्धार्थ को लेकर बात कर रही हैं।

10:00- स्त्री फिल्म के गाने कमरिया पर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने डांस करके शो में एंट्री की है। एक्ट्रेस को घर में किचन की जिम्मेदारी दी गई है।

9:50- सलमान खान का कहना है कि जो कोई भी कम जिम्मेदार हासिल करेगा वो शो ने निष्कासित हो सकता है।

9:43- शो में आशिक बनाया गाने के साथ की एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने एंट्री। शो की वो सातवीं कंटेस्टेंट बनी हैं। उन्हें किचन की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें लांच और ब्रेकफास्ट बनने की जिम्मेदारी सौंपी दी गई है। सिद्धार्थ शुक्ला उनके पार्टनर इस काम में बने हैं।

9: 26- पहली फीमेल कंटेस्टेंट बनकर शो में पहुंची माहिरा शर्मा। घर की बनी छठीं कंटेस्टेंट। बाथरुम साफ करने की उन्हें शो में जिम्मेदारी दी गई है। उनके पार्टनर आसिम रियाज बने हैं।

9:23- जम्मू कश्मीर के रहने वाले असीम रियाज बने शो के पाचंवे कंटेस्टेंट।

9: 16- अबू मलिक की हुई चौथे कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री।

9:13- स्पिटविला 5 के विजेता रहे पारस छावड़ा की हुई घर में एंट्री।

9:06- शो में कंटेस्टेंट नबंर दो बने सिद्धार्थ डे। जिन्होने शो में फर्स्ट क्लास गाने पर डांस किया। वो एक पेशे से लेखक है।

9:02- सिद्धार्थ शुक्ला ने मारी शो में धमाकेदार एंट्री। ना जाने गाने पर किया डांस। बने शो के पहले कंटेस्टेंट।

9:00- सलमान खान ने की बिग बॉस 13 की शुरुआत।

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।