Bigg Boss 13: सलमान खान संग मिलकर खेसारी लाल यादव ने चखा लिट्टी चोखा का स्वाद, दिखा फुल ऑन मस्ती भर अंदाज

बिग बॉस 13 में कई स्टार्स की एंट्री हुई है, जिनमे से एक है खेसारी लाल यादव। देखिए कैसे अपनी एंट्री के वक्त उन्होंने मचाया फुल ऑन धमाल।

खेसारी लाल यादव (फोटो साभार- ट्विटर)

बिग बॉस के इस बार के वीकेंड का वार में काफी कुछ नया होता हुआ देखा गया। बिग बॉस के घर में कई नए कंटेस्टेंट ने एंट्री मारी। उन कंटेस्टेंट की लिस्ट में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव शामिल हैं। सलमान खान के साथ जब खेसारी ने स्टेज शेयर किया तो नजारा ही कुछ अलग था। इस दौरान सलमान खान ने खेसारी संग मिलकर लिट्टी चोखा बढ़े मजे से खाया।

खेसारी लाल यादव ने अपनी को स्टार और भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ शो में एंट्री की। इस दौरान दोनों ने ठीक है गाने पर परफॉर्मेंस भी दी। खेसारी की एंट्री से पहले ही शो में सलमान खान के साथ फिल्म’बाला ‘ की स्टारकास्ट मौजूद थी। आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम  ने खेसारी से सवाल किए, जिनका खेसारी ने काफी बेहतरीन तरीके से जवाब दिया।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की एंट्री की झलक

शो में खेसारी ने बताया कि उन्होंने किस तरह से दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचकर दिन काटे हैं। खेसारी ने बताया कि शादी होने के बाद भी दिल्ली में अपनी पत्नी के साथ लिट्टी-चोखा का ठेला लगाकर गुजर-बसर करते थे। इसके अलावा वे गाने भी गाया करते थे। सलमान खान ने जब ये बात सुनी तो उन्होंने एक्टर को गले लगा लिया।  इसके बाद सलमान और खेसारी ने लिट्टी चोखा खाया। सी दौरान सवाल-जवाब के टास्क में खेसारी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपनी को-स्टार के साथ दोस्ती से ज्यादा रिश्ता रखा है? इस पर खेसारी ने कहा कि उन्होंने कुछ एक्ट्रेस से राखी बंधवाई है। क्या आपको पसंद आया खेसारी लाल यादव का अंदाज हमें कमेंट करके जरुर बताइए।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।