BB 13: रोहित शेट्टी ने लगाई सिद्धार्थ-असीम की क्लास, फूट फूटकर रो पड़े सिद्धार्थ, देखें वीडियो

बिग बॉस (Bigg Boss13) के घर में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के पहुंचने के बाद कंटेस्टेंट ने जमकर मस्ती की। इस दौरान रोहित शेट्टी ने सिद्धार्थ और असीम की क्लास भी लगा दी। सिद्धार्थ (Siddharth Shukla) इतने भावुक हो गए कि वह रोहित शेट्टी के सामने ही रोने लगे।

रोहित शेट्टी और सिद्धार्थ शुक्ल की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में इस बार घर के अंदर एक्शन फिल्मों के लिए जरिए पहचान बनाने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी पहुंचे। रोहित शेट्टी के घर में पहुँचने पर कंटेस्टेंट चौंक ही गए। रोहित शेट्टी ने घर में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज़ की क्लास लगा दी। रोहित ने सिद्धार्थ और असीम के बीच चल रही लड़ाई को लेकर एक दूसरे से बात भी की।

रोहित शेट्टी ने जब सिद्धार्थ और रियाज़ से बात की और कहा कि मैं जानता हूँ कि तुम दोनों कितने अच्छे दोस्त हो। इस बात पर सिद्धार्थ की आँखों में आंसू आ गए और देखते ही देखते वह रोहित शेट्टी के सामने फूट फूटकर रोने लगे। कलर्स ने इसका प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। इस वीडियो में आप सिद्धार्थ को रोते हुए देख सकते हैं वहीं रोहित शेट्टी को समझाते हुए। रोहित शेट्टी असीम और सिद्धार्थ में दोस्ती करने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ और असीम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं शो में रोहित शेट्टी ने अन्य कंटेस्टेंट के सामने कई मजेदार टास्क भी रखे। इस दौरान रोहित ने शहनाज़ से कास्टिंग डायरेक्टर बनने को कहा और उनके अपनी फिल्म के लिए हीरो और हीरोइन चुनने की बात कही। जिस पर शहनाज़ ने सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का नाम लिया। वहीं जब रोहित ने एक नाम और पूछा तो शहनाज़ ने विशाल आदित्य सिंह का नाम बताया। इस दौरान एक टास्क पर पारस और माहिरा ने डांस भी किया। ये एपिसोड आज रात को 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.