दीपिका ककर के 20 चौकानें वाले FACTS, क्या ये बातें जानते हैं आप?

Bigg Boss 12 की Contestants Dipika Kakar की कुछ ऐसी बातें जो शायद आपको नहीं पता होंगी तो अगर आप Sasural Simar Ka की Acteess के FAN है तो ये जरूर पढ़ें!

Bigg Boss 12 की Contestants Dipika Kakar की कुछ ऐसी बातें जो शायद आपको नहीं पता होंगी तो अगर आप Sasural Simar Ka की Acteess के FAN है तो ये जरूर पढ़ें!

दीपिका ककर टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं| फिलहाल वो बिग बॉस के घर में नज़र आ रही हैं| उन्हें बिग बॉस के घर का का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है| लेकिन उन्होंने ये पहले ही तय कर लिया था कि वो अपना गेम कैसे खेलेंगी| बता दें बिग बॉस के घर में अपनी स्ट्रैटिजी के बारे में बताते दीपिका ने कहा, “मैं ये सोचकर आई हूं कि मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी। मैं अपना ओपिनियन जरूर दूंगी। अगर किसी के बीच कोई गड़बड़ हो भी जाएगी तो मैं ये कोशिश करूंगी कि उस शख्स के शांत होने के बाद मैं उसे आराम से समझाऊं।” खैर, दीपिका घर में ऐसा करने में सफल भी हो पा रही हैं लेकिन यहां हम आपको बताने वाले हैं दीपिका ककर के बारे में ऐसी बातें जो शायद आपको पता ना हों-

  • दीपिका ककर का जन्म 6 अगस्त,1986 को हुआ था|
  • वो महाराष्ट्र के पुणे से हैं|
  • उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर थे|
  • उनकी दो बड़ी बहनें हैं|
  • दीपिका ने एक फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था|
  • उन्होंने तीन सालों तक एयर होस्टेस के तौर पर काम किया है|
  • दीपिका ने रौनक सैमसन से शादी की थी जोकि एक फ्लाइट अटेंडेंट ही थे|उनकी शादी 2008 से 2012 तक चली थी|

 

  • उन्होंने साल 2010 में एक्टिंग की शुरुआत ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से की थी|
  • इसके बाद उन्हें ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही किजौ’ में रेखा के तौर पर देखा गया था|
  • ससुराल सिमर का से उन्हें घर-घर में पहचान मिली|
  • वो 5 सालों तक इस शो का हिस्सा रही|
  • वो झलक दिखला जा सीज़न 8 की कंटेस्टेंट थी|
  • उन्होंने नच बलिये 8 में अपने पार्टनर शोएब इब्राहिम के साथ हिस्सा लिया था|
  • शोएब ने नच बलिये के दौरान उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ किया|

  • दोनों ने तीन सालों तक एक दूसरे को डेट किया था|
  • दोनों 22 फ़रवरी 2018 में शादी के बंधन में बंध गए|
  • दीपिका ने इस्लाम अपना लिया और अपना नाम फ़ैज़ा कर लिया|
  • इस साल उन्होंने फिल्म पलटन से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया|
  • उन्होंने बिग बॉस 12 में हिस्सा लिया है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।