जब Bigg Boss हाउस बना इंटिमेट हाउस, सुर्ख़ियों में छाए रहे ये कपल्स!

Bigg Boss: बिग बॉस का घर एक ऐसा घर हैं जहाँ टास्क होते हैं, लड़ाइयां होती हैं, मारपीट और यहाँ तक की कंट्रोवर्सी भी अपने शबाब पर होती है मगर इन सबके अलावा सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट हुए इस शो में प्यार, शबाब और कपल्स के बीच बढ़ती नज़दीकियां भी कुछ कम नहीं होती।

Bigg Boss: बिग बॉस का घर एक ऐसा घर हैं जहाँ टास्क होते हैं, लड़ाइयां होती हैं, मारपीट और यहाँ तक की कंट्रोवर्सी भी अपने शबाब पर होती है मगर इन सबके अलावा सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट हुए इस शो में प्यार, शबाब और कपल्स के बीच बढ़ती नज़दीकियां भी कुछ कम नहीं होती। बिग बॉस के घर पर यही इंटिमेसी की कुछ झलकियां हम आपको दिखाते हैं। इसमें शामिल है राहुल महाजन और पायल रोहातगी से लेकर पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा तक के सभी वो कपल्स जिन्होंने बिग बॉस के घर पर इंटिमेसी की कई झलकियां दिखाईं!

राहुल महाजन और पायल रोहातगी
राहुल महाजन घर में रहने के दौरान एक कसानोवा के रूप में जाने जाते थे। उन्हें टॉपलेस होने के लिए जाना जाता था और स्विमिंग पूल में पायल रोहांतगी के साथ रोमांस करते हुए सीज़न 2 की काफी चर्चा हुई थी। इसी के साथ राहुल को कई बार पूजा बेदी को भी इम्प्रेस करते हुए देखा गया था।

वीना मलिक और अश्मित पटेल
वीना और अश्मित की हॉट केमिस्ट्री ने घर में तापमान बढ़ा दिया था। दोनों को इंटिमेट होते हुए कई बार देखा गया और उन्होंने कभी चमकते कैमरे की परवाह नहीं की। इनकी इंटिमेसी के चर्चे लोग आज भी बहुत करते हैं। हालाँकि, अब वीणा की शादी हो गई हैं।

डिआंड्रा सोरेस और गौतम गुलाटी
सीजन 8 ने डिआंड्रा और गौतम के बीच प्यार की गर्म चिंगारी के कारण शोर मचाया। दोनों ने बाथरूम में एक स्टीमिंग रोमांस किया और काफी इंटिमेट टाइम बिताया क्यूंकि वहां जासूसी करने के लिए कैमरे नहीं थे। वहीँ इस कपल को कैमरा रोल पर अपना ‘प्यार’ दिखाने से भी डर नहीं था।

गौहर खान और कुशाल टंडन
घर के सबसे प्यारे जोड़े में से एक गौहर और कुशाल थे। शो खत्म होने के बाद भी उनका रोमांस जारी रहा। उन्होंने बिग बॉस के घर में सुंदर और रोमांटिक यादें बनाईं।

तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली
जैसे कि गौहर और कुशाल का प्यार पर्याप्त नहीं था 7 वें सीजन में हवा में बहुत प्यार था। तनीषा और अरमान की रोमांटिक कहानी बहुत ही सनसनीखेज थी। खबरों की मानें तो इन दोनों को सलमान ने चेतावनी दी थी क्योंकि वे घर में इंटिमेट होते हुए पकड़े गए थे।

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल
सबसे यादगार प्रेम प्रसंगों में से एक करिश्मा और उपेन का था। वे बहुत लंबे समय से एक रिश्ते में थे लेकिन बाद में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

रोशेल राव और कीथ सेकेनिया
शो में सबसे लंबे समय तक चलने वाले जोड़े में से एक रोशेल और कीथ थे जिन्होंने शो के बाहर आते शादी कर ली थी। उनके एक होने ने हमें कई पॉजिटिव वाइब दी और उनके चेरी ब्लॉसम रोमांस ने भी यादगार कहानी दी!

पुनेश शर्मा और बंदगी कालरा
बिग बॉस 11 के सबसे इंटिमेट जोड़ों में से एक पुनीत और बंदगी थे। उनके प्रेम संबंधों और इंटिमेसी ने कई हेडलाइन्स पर राज़ किया। हालांकि यह सच नहीं माना जाता था क्योंकि यह माना जाता था कि पुनेश की शादी पहले से हुई थी और बंदगी का भी एक रिश्ता था।

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा 

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस और माहिरा ने भी अपनी बढ़ती नज़दीकियों से कई चर्चाओं में हिस्सा लिया, यही नहीं शो खत्म होने के बाद भी दोनों साथ में हैं मगर न जाने क्यों अपने रिलेशनशिप पर वो ‘जस्ट फ्रेंड्स’ का टैग लिए घूमते हैं!

देखें हिंदीरश की ताज़ा वीडियो

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!