बिग बॉस फेम अर्शी खान-मनु पंजाबी ने बॉलीवुड गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो में दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

बिग बॉस (Bigg Boss) फेम मनु पंजाबी (Manu Punjabi) ने अर्शी खान (Arshi Khan) के साथ अपने डांस (Dance) करते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दोनों खूब मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

अर्शी खान ने किया मनु पंजाबी संग डांस (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) फेम अर्शी खान (Arshi Khan) एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुईं हैं। इस बार किसी विवादित कमेंट के चलते नहीं बल्कि अपने जबरदस्त डांस की वजह से। अर्शी खान बिग बॉस 10 (Bigg Boss 10) फेम मनु पंजाबी (Manu Punjabi) के साथ हाल ही में ठुमके लगते हुए दिखाई दी। दोनों ने एक दूसरे के साथ बेहद ही शानदार डांस किया। दोनों ने एक साथ मिलकर एक साथ अच्छा वक्त भी बताया। मनु पंजाबी ने डांस करते हुए का वीडियो अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे उनके फैंस का पसंद कर रहे हैं।

मनु पंजाबी (Manu Punjabi Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्शी खान (Arshi Khan Controversy) और अपना वीडियो शेयर किया। वीडियो में दोनों जबरदस्त डांस करते नजर आएं। जहां मुन ने रेड कलर का कुर्ता और व्हाइट कलर का पायजामा पहना हुआ था। तो वहीं, अर्शी खान ओरेंज और रेड कलर की साड़ी पहने हुए खूबसूरत दिखाई दे रही थी। मनु पंजाबी ने वीडियो पर कैप्शन के तौर पर लिखा, ‘डांस मस्ती का जादू – मेरे रश्के क़मर तूने पहली नज़र जो नज़र… अर्शी खान, अवाम की जान… सुपर।’

यहां देखिए अर्शी खान और मनु पंजाबी का वीडियो

 

वहीं, अर्शी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो शेयर किया। वीडियो में मनु उनके पैर दबाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कैप्शन के तौर पर अर्शी ने लिखा,’नखरे क्यों करती है… ऐसे ही करूंगी और आपको नखरे उठाने पड़ेंगे।’ बिग बॉस के खत्म होते हुए अर्शी खान एंटरटेनमेंट की रात, इश्क में मरजावां, मेरी हानिकारक बीवी, सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल जैसे कई शोज में दिखाई दीं। वहीं, बिग बॉस 10 के बाद मनु पंजाबी भी काफी फेमस हुए।

यहां देखिए अर्शी खान से जुड़ा वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।