बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा को पसंद आया आरती सिंह का अंदाज, कुछ इस तरह बांधे तारीफों के पुल

Bigg Boss 13: इन दिनों बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में आरती सिंह (Aarti Singh) का अलग ही अंदाज देखने को मिला रहा है। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रही चुकी डॉली बिंद्रा ने जानिए कैसे आरती सिंह की तारीफ की है।

डॉली बिंद्रा और आरती सिंह (फोटो साभार- गूगल)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में क्वीन नंबर वन टास्क के दौरान एक्ट्रेस आरती सिंह (Aarti Singh) का अलग ही अवतार देखने को मिला। एक्ट्रेस औऱ कोएना मित्रा (Koena Mitra) के बीच जबरदस्त लड़ाई होती हुई देखी गई। आरती सिंह का बिग बॉस के घर में नजर आ रहा तेवर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा (Dolly Bindra) को काफी पसंद आया है। डॉली बिंद्रा ने सोशल मीडिया के जरिए आरती सिंह की काफी तारीफ की है।

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा (Dolly Bindra) ने आरती सिंह का सर्पोट और तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा- उसमें क्षमता है, मजबूत व्यक्त‍ित्व है, दूसरे लोग किसी और पर निर्भर हैं, अकेले ही खेलो, तुम अच्छा कर रही हो। वहीं, बिग बॉस के घर में आरती सिंह आखिरी क्यों कोएना मित्रा से भड़की? चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

बिग बॉस 13 के घर में हाल ही में क्वीन नंबर वन टास्क हुआ था, जिसमें घर की फीमेल कंटेस्टेंट को एक कैदखाने में रखा गया था। घर के जितने भी मेल कंटेस्टेंट थे उन्हें जिम एरिया से चीब लेकर किसी एक फीमेल कंटेस्टेंट को वहां से बाहर निकालना था।  इस दौरान असीम एक्ट्रेस आरती सिंह को  कैदखाने से बाहर निकालते हैं, जिसके बाद आरती, कोएना मित्रा का मटका फोड़ देती हैं। इसके बाद कोएना और आरती में जमकर बहस हो जाती है। आरती सिंह कोएना से झगड़ते हुए कहती है कि उन्होंने कोई भी भीख नहीं मांगी है। आपको बताते चलें कि इस टास्क का विनर देवोलीना भट्टाचार्जी बनी हैं।

Bigg Boss 13 Bulletin Day 11: घर की पहली क्वीन बनी देवोलीना भट्टाचार्जी, पारस छाबड़ा-शहनाज गिल का टूटा रिश्ता

यहां देखिए बिग बॉस 13 से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।