Bigg Boss 12 Day 70: करणवीर बोहरा और रोहित सुचांती के डर्टी डांस पर भारी पड़ा श्रीसंत का अंदाज़

BiggBoss12 - 26 Nov : Sreesanth का धमाकेदार DANCE, Naagin 3 की Surbhi और Anita ने पहनाई Salman Khan को वरमाला

BiggBoss12 - 26 Nov : Sreesanth का धमाकेदार DANCE, Naagin 3 की Surbhi और Anita ने पहनाई Salman Khan को वरमाला

बिग बॉस 12 के 70 वें  दिन सलमान खान ने सुल्तान के गाने के साथ शो की शुरुआत की इसके बाद इसके बाद हेमंत ब्रिजवासी शो में सलमान खान के साथ नज़र आते हैं| उन्होंने ‘दिल दियां गल्ला’ गाकर ऑडिएंस का मनोरंजन किया| घर में कलर्स चैनल के टीवी शो के सितारे आ जाते है| जिसमें सुरभि ज्योती दीपिका का किरदार निभाती हुई नज़र आयीं तो वहीँ पर्ल वी पूरी श्रीसंत बनकर नज़र आये| हर्षद चोपड़ा ने करणवीर का रोल किया तो काम्या पंजाबी को मेघा धड़े के किरदार में देखा गया। इसके बाद अनिता हसननंदानी को सोमी खान बने हुए देखा गया। वहीं, आरजे जय दीपक के किरदार में नज़र आये| घर में सभी अलग अलग रोल करके बिग बॉस के घरवालों की नक़ल उतारते हैं|

सलमान खान घर में गए इन सितारों से बात करते हैं साथ ही साथ कुछ ऐसे सवाल करते हैं जिनका जवाब वो बड़े ही मज़ेदार अंदाज़ में देते है| इसके बाद बारी आती है घरवालों की इन सभी से मिलने की| सभी घरवालों को स्टेज पर आकर परफॉर्म करना होता है| करणवीर और रोहित स्टेज पर आकर शर्ट उतारकर डांस करते हुए नज़र आये |

दीपक स्टेज पर आकर गाना गाते हैं लोगों को उनका गाना बहुत ही अच्छा लगता है| गाने के बाद दीपक को जजों की तरफ से थम्स अप मिलता है। वहीँ इसके बाद श्रीसंत का डांस देखने ही लायक था। अनीता हसनंदानी और सुरभि ज्योति उनके डांस की तारीफ करते हुए नज़र आते हैं। रोमिल अपनी मज़ेदार बातों से सभी का दिल जीत लेते हैं। साथ ही साथ रोमिल सभी को एक-एक नाम का टैग देते हैं।

सभी लड़कों से एक एक सवाल पूछा गया जिसमें दीपक का जवाब बहुत ही मजेदार होता है| हालाँकि बिग बॉस के टैलेंट शो का खिताब श्रीसंत को मिलता है| इसके बाद दीपिका रोहित के लिए हेमंत को गाना गाने के लिए कहती हैं। इसके बाद जसलीन दीपक के लिए ‘नाम बड़े और दर्शन छोटे’ गाना डेडिकेट करती हुई नज़र आयीं| दीपक ठाकुर ने सोमी खान के लिए ‘लिपस्टिक’ गाना डेडिकेट किया| श्रीसंत ने दीपिका के लिए ‘फूलों का तारों का’ गाना डेडिकेट किया।

इसके बाद बारी आयी सुल्तानी अखाड़े की और सलमान खान सुल्तानी अखाड़े के लिए सुरभि और रोमिल को बुलाया| सुल्तानी अखाड़े में सुरभि की जगह रिंग में करणवीर को उतारा जाता है| पहला राउंड रोमिल जीतते हैं इसके अलावा दूसरा राउंड भी रोमिल ही जीतते हैं और सुरभि हार जाती है|

अब सलमान खान के साथ स्टेज पर कलर्स के सितारे मिलते हैं| इस बीच सुरभि और अनीता हसनंदानी ने सलमान खान से शडूई की इच्छा जताई| इसके बाद दोनों ‘नागिनों’ के बीच मंच पर हंगामा हो गया| सुरभि और अनिता हसनंदानी अपनी-अपनी खूबियां बताती है| इसके बाद सलमान खान ने दोनों एक्ट्रेसेस की आंखों पर काली पट्टी बंधवाकर खुद को ढूंढने के लिए कहा| बाद में दोनों ही सलमान खान के गले में हार डालती हुई नज़र आयीं और बाद में दोनों डांस करती हुई नज़र आयीं|

इसके बाद बारी आती है घर से किसी के बेघर होने की| घरवालों को लगता है कि जसलीन बाहर जाने वाली हैं। हालाँकि दीपिका सृष्टि का नाम लेती हैं और बाद में सृष्टि घर से बेघर हो जाती हैं। इसके बाद घर में सभी हैरान हो जाते है साथ ही साथ सृष्टि के जाने से कई लोग इमोशनल हो जाते है|

गेम खत्म होते होते सुरभि और रोमिल की लड़ाई हो जाती है| वहीँ श्रीसंत अपने पास्ट के बारे में बात करके इमोशनल हो जाता है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।