Bigg Boss 11: विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे पर लगाया दिखावा करने का आरोप

जब घरवाले शिल्पा शिंदे से भिड़े

  |     |     |     |   Published 
Bigg Boss 11: विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे पर लगाया दिखावा करने का आरोप
जब घरवाले शिल्पा शिंदे से भिड़े

बिग बॉस में अब सभी फीनाले के बेहद करीब पहुंच चुके हैं| शो में अब सिर्फ टॉप 5 कंटेस्टेंट को अब शो में अपना 100 प्रतिशत देखने को मिल रहा है| अब बिग बॉस के घर में सभी को अपने टास्क में बेस्ट करना होगा| जल्द ही बिग बॉस का एक नया एपिसोड आने वाला है जिसमें घर के कंटेस्टेंट को मीडिया के करारे जवाब का सामना करना पड़ेगा|

विकास गुप्ता से बिग बॉस का हिस्सा बनने से जुड़े कई सवालों का जवाब देना पड़ा| हालांकि उन्होंने इन सवालों का बहुत ही अच्छा इनाम दिया| विकास ने कहा कहा, “मैं हमेशा से ही पर्दे के पीछे रहा हूं| बाकियों को टास्क करते हुए देखा है| कभी हम लोग खबरों में आने का कारण नहीं बने हैं|”

बिग बॉस के घर में आने की वजह बताते हुए विकास ने कहा कि वो ज़िन्दगी में कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहते थे| इसलिए उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया है|

मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी दुसरे घरवालों को शिल्पा शिंदे पर निशाना साधते हुए नज़र आते हैं| शिल्पा शिंदे पर आरोप लगा कि वो खुद को महान बनाते हैं| इस आरोप पर शिल्पा शिंदे ने कहा कि वो सोचती हैं कि मैं जो लोगों के लिए करती हूँ कभी तो वो मेरे लिए भी कुछ ऐसा ही करेंगे| हालाँकि इस बात पर घरवाले शिल्पा से लड़ पड़े|

विकास का कहना है कि शिल्पा शिंदे दिखावा करते हैं| इस पर हिना भी शिल्पा को सुनाते हुए नज़र आती हैं| आकाश भी कहते हैं कि यहां पर सभी हर काम करने आए हैं, आप एक चीज करके दिल नहीं जीत सकते| यहाँ आकाश का इशारा था उनके खाना बनाने की तरफ था| सभी की बातें सुनकर शिल्पा शिंदे के आँख भर आयें| हालाँकि पुनीश शर्मा ने उनकी तरफ से आवाज़ उठाई|

 

वैसे बिग बॉस के आखिरी चरण को देखते हुए आप किसे देखना चाहते हैं इस शो का विनर? नीचे कमेंट्स में बताइए|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

    Anonymous

    Shilpa

    Anonymous

    Haina khan is the best

Leave a Reply