Divyanka Tripathi Birthday: दिल टूटने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का सहारा बने थे विवेक दहिया, दिलचस्प है स्टोरी

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya Love Story: टीवी की जानी मानी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. वहीं आज इस खास मौके पर हम आपको उनकी और विवेक दहिया की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं.

Divyanka Tripathi Birthday Special: शो ‘ये है मोहब्बते’ की इशी मां तो आपको याद ही होगी जिन्होंने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई और देखते ही देखते वो टीवी की क्वीन कहलाई जाने लगी. जी हां आज हम बात कर रहे हैं टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की. जिन्होंने टीवी जगत में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लाखों-करोड़ों लोगों को दीवाना किया है. वहीं आज यानी 14 दिसंबर को दिव्यांका त्रिपाठी अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. तो चलिए आज इस खास मौके पर हम आपको दिव्यांका त्रिपाठी और उनके बेटर हाफ विवेक दहिया की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं. यह भी पढ़ें: Boycott Pathan: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर मचा बवाल, इस वजह से ट्विटर पर उठी बायकॉट की मांग

दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ था गंदा ब्रेकअप

एक्ट्रेस दिव्यांका अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो सुर्खियों में रहती ही थी साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी छाई रहती थी. विवेक से पहले दिव्यांका की जिंदगी में एक्टर शरद मल्होत्रा थे. जिनके साथ दिव्यांका कई सालों तक रिलेशनशिप में रहीं. लेकिन कुछ सालों बाद दोनों का बहुत गंदे नोट पर बेक्रअप हो गया था. इस रिश्ते के टूटने से दिव्यांका भी बुरी तरह टूट चुकी थी. जिसके बारे में वो खुद कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं. दिव्यांका को ऐसा नहीं लगा था कि वो इस रिश्ते के टूटने के बाद अब कभी भी किसी से प्यार कर पाएंगी. कई सालों तक सिंगल रहने के बाद उनकी जिंदगी में एक ऐसे लड़के ने एंट्री ली जिसने दिव्यांका की पूरी जिंदगी बदलकर रख दी.

विवेक की हुई दिव्यांका की जिंदगी में एंट्री 

ये है मोहब्बते सीरियल के सेट पर विवेक और दिव्यांका पहली बार मिले थे. इस शो के जरिए दोनों के बीच दोस्ती हुई थी. दिव्यांका ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्हें विवेक की सादगी पसंद आई थी. दोनों शो की शूटिंग खत्म होने के बाद बाहर मिला करते थे. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों को लेकर खबरें भी आने लगी थी कि डेट कर रहे हैं. लेकिन ना विवेक दहिया ने इस बात की जानकारी किसी को होने दी और ना ही दिव्यांका ने. यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह ने की वादाखिलाफी, अमिताभ बच्चन के सामने किया था ये प्रॉमिस!

विवेक ने कर दिया था प्रपोज

अब बात आती है दिव्यांका को प्रपोज करने की. तो दिव्यांका के लिए विवेक ने एक ऐसा सरप्राइज प्लान किया जिसने एक्ट्रेस के भी होश उड़ा दिए थे.  इसे लेकर दिव्यांका ने इंटरव्यू में कहा था कि, ‘जैसे ही मैं केक कट करने वाली थी मैंने देखा विवेक सामने खड़े थे एक प्यारी टी शर्ट पहने जिसमें लिखा था दिव्यांका मुझसे शादी कर लो’. इसके बाद दिव्यांका ने विवेक संग शादी करने के लिए हां कर दी थी.

दोनों ने की थी शादी 

बता दें, इस कपल ने 8 जुलाई, 2016 में बड़ धूमधाम से भोपाल में दोनों परिवारों और करीबियों की मौजूदी में शादी की थी. इसके बाद मुंबई में आकर रिसेप्शन भी दी थी. दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है. जनता इस जोड़ी पर खूब प्यार बरसाती है.

यह भी पढ़ें: क्या मलाइका अरोड़ा अपने एक्स हस्बैंड अरबाज खान के साथ हो गई थी बोर? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा!

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Tanvi Sood :मेरा नाम तन्वी सूद है और मैं इस इंडस्ट्री में पिछले 6 साल से काम कर रही हूं. एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट होने के नाते मैं खबरों की परख रखती हूं और मुझे अपने काम से प्यार है. मुझे किताबें पढ़ना, कविताएं लिखना काफी पसंद है.