सलमान खान को सजा होनेपर भड़की शिल्पा शिंदे, कहा ऐसा कुछ

सलमान खान के सपोर्ट में उतरी शिल्पा शिंदे, कहा ऐसा कुछ

सलमान खान के सपोर्ट में उतरी शिल्पा शिंदे, कहा ऐसा कुछ

टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस के सीजन 11 का खिताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने अपकमिंग कॉमेडी शो को लेकर चर्चा में हैं। शिल्पा कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ एक बार फिर छोटे परदे पर वापसी करने जा रही हैं। इसके बावजूद, शिल्पा शिंदे एक और बात की वजह से सुर्खिया बटोर रही है। इनदिनों चल रहे सलमान खान के काला हिरण मामले पर शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। बता दे कि, आज की सनसनी ख़बरों में सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में दोषी पाया गया है।

जबकि, सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है साथ ही १०००० जुरमाना भरना पड़ा है। सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा जा रहा है । 01 और 02 अक्तूबर 1998 को फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान पर जोधपुर के नजदीक कांकाणी गांव सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था। फिलहाल सलमान खान को जोधपुर के सेंट्रल में भेजा जा रहा है। सलमान खान को लेकर हर एक टीवी, न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया पर खबरे आ रही है।

इसी दौरान शिल्पा शिंदे ने सलमान खान को हुई सजा को लेकर कहा है कि,कितने बाघों को सताया गया है और उस बात पर न्याय का क्या हुआ ? विकास के नाम पर कितने पेड़ों को काटा जाता है, लगता नहीं की यह वन्यजीव की हत्या है। एक अच्छे इंसान को सजा देना स्वीकारा नहीं जा सकता।

खैर, इस से तो सलमान खान तरफ का प्यार साफ़ जाहिर होता है। वैसे सलमान खान को सजा होने पर उनके फैंस काफी नाराज है। जबकि कुछ लोग इस बात से सहमत है। आपको क्या लगता है यह आप हमे बताइए , निचे कमैंट्स करिए | बता दें कि सलमान खान के खिलाफ जोधपुर में चार मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से तीन मामले हिरण शिकार के और एक अवैध हथियार रखने के लिए दर्ज किया गया थ। इनमें से दो मामलों पर सलमान को कोर्ट ने सजा सुनाई थी और उन्हें जेल जाना पड़ा था।वहीं अवैध हथियार रखने के मामले में कोर्ट ने सलमान को बरी कर दिया था और अब सलमान के खिलाफ इस चौथे मामले पर आज फैसला हुआ है।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

View Comments (1)

  • salman sir ko ek hiran marne k liye 5saal ki saza sunadi ye bhi koi baat h ye krk kya proof kya krna chahte h k kanoon andha nhi h wo sbko saza dega wtf Kanoon andha hi h jo roz murder hote h rape hote sare criminal free ghum rahe h unk upr koi karwai nhi hoti srf ek hiran marne pe salman ko saza suna di he is d best actor in Bollywood industry hm sb unk support me h wo sbki help krte h sb jante h or unk haters ye baat Khud jante h k wo sbse behtar insan h phir bhi aree pakdna h saza Deni h toh unko do na jo usk haqdar ho or agr unk haters ye smjhte h k 5saal me unka namo nishan Mita dege toh wo unki gltfhmi h aisa kbhi nhi hoga or muh toh sbk tab laal honge jb wo jld hi bhr ajayege