Bharti Singh Son Name: भारती सिंह ने किया बेटे के नाम का खुलासा, ये रखा है नाम

कॉमेडियन भारती सिंह ने लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार अपने बेटे के नाम का खुलासा कर ही दिया। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने लिटिल प्रिंस बेटे 'गोला' के नाम का खुलासा कर दिया है। भारती और हर्ष ने बताया कि वह उसे प्यार से गोला कहते हैं। लेकिन फैंस कपल के बेबी का रियल नाम जानने के लिए बेकरार थे। वहीं भारती और हर्ष ने अब अपने फैंस की विश पूरी कर दी है उन्होंने अपने लिटिल प्रिंस का नाम बता दिया है।

Bharti Singh Son Name: कॉमेडियन भारती सिंह ने लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार अपने बेटे के नाम का खुलासा कर ही दिया। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने लिटिल प्रिंस बेटे ‘गोला’ के नाम का खुलासा कर दिया है। भारती और हर्ष ने बताया कि वह उसे प्यार से गोला कहते हैं। लेकिन फैंस कपल के बेबी का रियल नाम जानने के लिए बेकरार थे। वहीं भारती और हर्ष ने अब अपने फैंस की विश पूरी कर दी है उन्होंने अपने लिटिल प्रिंस का नाम बता दिया है।

भारती और हर्ष ने अपने नन्हे बेटे का नाम लक्ष्य (Laksh) रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती सिंह ने बातों-बातों में अपने बेटे का नाम अपने सभी फैंस को बता दिया है। एक वीडियो में भारती मजाकिया अंदाज में कहती हैं- उनका बेटा अपने फादर और मदर को काम करते देखने का आदी है। वहीं भारती आगे कहती हैं ‘लक्ष्य’ अपने जन्म से पहले से ही काम कर रहा है। भारती की इस बात से जाहिर है कि उनके बेटे का नाम लक्ष्य है।

बता दें कॉमेडियन भारती सिंह ने इसी साल अपने पहले बेबी को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद से कपल की लाइफ पूरी तरह से बदल गई है। दोनों अपने बेटे संग अपने हर पल को यादगार बना रहे हैं और साथ ही पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं।

Vicky Kaushal-Katrina Kaif की लाइफ के बीच में आ गई ‘वो’, अब कैटरीना ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.