करण जौहर की राह पर चली कॉमेडियन भारती सिंह, ला रही हैं अपना खुद का चैट शो

भारती सिंह ने अपने चैट शो के पहले एपिसोड की कुछ झलक सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है...

इंडिया की बेहतरीन कॉमेडियन भारती सिंह आज यानी शनिवार से अपना नया चैट शो ‘भारती का शो आना ही पड़ेगा’ शुरु करने जा रही है। जिसमें उनके साथ मस्ती करते हुए कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक नजर आने वाले हैं। भारती सिंह ने अपने चैट शो के पहले एपिसोड की कुछ झलक सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे वो कृष्णा के साथ मस्ती कर रही हैं। वहीं, भारती सिंह के नए चैट शो को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें कपिल शर्मा, करण जौहर, नेहा धूपिया जैसी अन्य हास्तियां भी शामिल हो सकती हैं। इसके साथ ही भारती सिंह ने कपिल शर्मा को लेकर भी कई बातें कहीं हैं।

भारती सिंह ने अपने शो को लेकर बताया कि यह शो तीन नवंबर यानी आज से प्रसारित होगा। उन्होंने इस बात का पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह शो काफी पसंद आएगा। कई गेम्स और मजे के साथ वाला यह बहुत निजी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह कपिल शर्मा को जल्द ही टीवी पर वापस देखना चाहती है। कपिल शर्मा की टीवी पर वापसी को लेकर भारती सिंह ने अपनी बातें खुलकर रखी। उन्होंने कहा ‘हर कोई कपिल की वापसी का इंतजार कर रहा है। आपको रुलाने वाले कई होते हैं, लेकिन आपको हंसाने वाले सिर्फ कुछ लोग होते हैं। इसलिए कुछ लोगों को वापसी करनी चाहिए। भारती का शो-आना ही पड़ेगा’ डीटीएच पर तीन नवंबर से प्रसारित होगा।’

देखें भारती सिंह का पोस्ट…

बताते चलें कि भारती सिंह फिलहाल इंडियाज गॉट टैलेंट में हॉस्ट करती नजर आ रही हैं। भारती की जन्म 3 जुलाई 1986 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। 2 साल की नन्ही सी उम्र में ही अपने पति का साया खोने वाली भारती ने जीवन के संघर्ष में कभी हार नहीं मानी।

भारत की सबसे बेहतरीन स्टैंडअप कॉमेडियन में से एक आने वाली भारती ने अपने करियर की पहली शुरूआत द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 4 से की थी। सीजन-4 की वो सेकंड रनरअप रही थी। बाद में भारती ने कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का मैं भी हिस्सा लिया था। 2010-2011 के कॉमेडी सर्कस की सीरीज में भी वह अपने शानदार प्रदर्शन करती नजर आई थी।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।