द कपिल शर्मा शो में आज भी सुनील ग्रोवर को मिस करते है कीकू शारदा, कॉमेडियन को लेकर कही ये बड़ी बात

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma) को छोड़े हुए कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का काफी साल हो गए हैं। इसके बावजूद भी उनके फैंस और को स्टार्स उन्हें बेहद मिस करते हैं, जिनमें से एक कीकू शारदा (Kiku Sharda) है।

कीकू शारदा ने किया सुनील ग्रोवर को याद (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को द कपिल शर्मा शो छोड़े हुए लगभग 3 साल हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके फैंस और को स्टार्स आज भी उन्हें याद करते हैं। हाल ही में कॉमेडियन कीकू शारदा (Kiku Sharda) ने बताया कि वह सुनील ग्रोवर को शो में कितना मिस करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई बातों का जिक्र भी दिल खोलकर किया। उन्होंने यह भी बताया कि वो और सुनील ग्रोवर एक दूसरे को द कपिल शर्मा शो में काम करने से पहले से जानते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कीकू शारदा (Sunil Grover Kiku Sharda) ने कहा,’ मैं सुनील ग्रोवर को बहुत मिस करता हूं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो में काम करने से पहले ही हम एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।  हमारी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री का असर ऑन स्क्रीन पर साफ दिखाई देता था, जब भी हम साथ काम करते थे।एक साथ हम खूब पार्टियां करते थे। कीकू ने बताया कि सुनील ग्रोवर खुशमिजाज  इंसान हैं और उन्हें उनके साथ हैंगआउट करना बेहद पसंद है।

कॉमेडियन ने कहा कि वह शो पर सुनील ग्रोवर को बहुत मिस करते हैं, लेकिन उनके हाथ में कुछ नहीं हैं। लाइफ में ऐसी चीजें होती रहती है इसके बावजूद शो रुकता नहीं बल्कि चलता रहता है। कॉमेडियन कीकू शारदा ने आगे बताया कि वो और सुनील अपने-अपने काम भी बिज रहते हैं ऐसे में दोनों बहुत कम मिल पाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका प्यार कम नहीं होता बल्कि वो मैसेज के जरिए एक दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं।

The Kapil Sharma Show: शो छोड़ने पर कपिल शर्मा ने निकाला कृष्णा अभिषेक पर गुस्सा, तलवार लेकर भागते आए नजर

यहां देखिए सुनील ग्रोवर से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।