सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा के बीच नहीं मिटी दूरियां, इस कॉमेडी शो पर कही हैरान कर देने वाली बात

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) को लेकर चौंकाने वाली बात कही, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

सुनील ग्रोवर ने कही द कपिल शर्मा शो को लेकर बात (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के बीच के रिश्तों में अभी भी कोई सुधार नहीं हुआ। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण सुनील ग्रोवर का हाल ही में दिया बयान। सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) को लेकर ऐसी बात कहीं जिसे सुनने के बाद कोई भी हैरान रह जाएगा। कॉमेडियन ने बताया कि वह इस शो को नहीं देखते है।

दरअसल मीडिया के साथ बातचीत के दौरान एक्टर -कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover Bharat) ने शो के बारे में चौंकाने बात कही। अपनी बात में उन्होने कहा कि वह इस शो को नहीं देखते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आगे एक्टर ने कहा कि वह उन कुछ भी चीजों को नहीं देखना पसंद करते हैं, जिसका वह हिस्सा नहीं हैं।

सुनील ग्रोवर ने इस बात का भी जिक्र किया कि उनके भारत के को स्टार सलमान खान ने उन्हें शो में वापस लौटने का सुझाव दिया था, लेकिन यह केवल एक सुझाव था और सुनील के पास इसको लेकर फिलहाल कोई योजना नहीं है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी हमेशा से ही जबरदस्त रही थी। उनकी कोमिक टाइमिंग को हर कोई पसंद करता था, लेकिन अफसोस दोनों का रास्ता अलग-अलग हो गया।

हाल ही में अरबाज खान के एक चैट शो में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को लेकर बात कही। उन्होंने कहा था कि वो सुनील को बहुत पसंद करते हैं और दोनों के बीच केवल एक गलतफेमी थी। वैसे हम तो यहीं चाहते हैं कि दोनों के बीच सब कुछ सहीं हो जाए और वापस से ये जोड़ी टीवी की दुनिया पर राज करें।

यहां देखिए सुनील ग्रोवर से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।