Coronavirus Effect: लॉक डाउन के इस माहौल में रामायण और महाभारत फिर से दूरदर्शन पर होगा प्रसारित

दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत प्रसारित करने का फैसला सामने आया है। मालूम हो, 80 और 90 के दशक में जब दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत आता था तभी लोग सब काम-काज छोड़कर टीवी चालू करके बैठ जाते थे। लोग धर्म-मजहब से ऊपर उठकर इसे एक साथ बैठकर देखा करते थे।

रामायण और महाभारत

Coronavirus Effect: कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों तक लॉक डाउन घोषित कर दिया गया है। जिसकी वजह से फिल्म, टीवी और सभी वेब सीरीज की शूटिंग को रोक दिया गया है। जिसके कारण टीवी अब पर शो के नए एपिसोड प्रसारित नहीं हो सकते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत प्रसारित करने का फैसला सामने आया है। मालूम हो, 80 और 90 के दशक में जब दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत आता था तभी लोग सब काम-काज छोड़कर टीवी चालू करके बैठ जाते थे। लोग धर्म-मजहब से ऊपर उठकर इसे एक साथ बैठकर देखा करते थे।

आज उस दौर की बातें एक बीता कल है। सब अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं। लेकिन आज इस लॉक डाउन के समय पर माँग उठी है कि दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत को फिर से प्रसारित किया जाए। अब इन्हीं माँगों को देखते हुए इस पर विचार होना शुरू हो गया है। खबर है कि रामायण और महाभारत को फिर से रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस बात की पुष्टि भी हो गई है। दरअसल, बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर लोग रामानंद सागर द्वारा बनाई गए रामायण और बीआर चोपड़ा के महाभारत को दोबारा टीवी पर प्रसारित करने की माँग कर रहे थे।

इसे देखते हुए बुधवार को प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कहा कि लोगों की माँग को देखते हुए डीडी नेशनल पर इन धारावाहिकों के प्रसारण के लिए इनके राइट होल्डरों से बात की जा रही है। उन्होंने ट्वीट के जरिए इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ये भी बताया कि अगर ऐसा होता है तो इनका प्रसारण दिन के अंत तक किया जाएगा।

बता दें कि एक दौर में रामायण और महाभारत को लेकर लोगों में ऐसा क्रेज था कि इनमें लीड किरदार निभाने वाले एक्टर्स को देखकर लोग अगरबत्ती जलाने लगते थे, उन्हें प्रणाम करने लगते थे। 78 एपिसोड वाले रामायण का जब प्रसारण टीवी पर शुरू होता था तब लोग काम-काज छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते थे। ऐसे में अगर इस समय रामायण और महाभारत फिर से प्रसारित होता है तो लोगों की पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

ये भी पढ़े: मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का 88 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है, बॉलीवुड पर आया दुःख का लहर

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: