डांस दीवाने 2 के ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगे प्रियंका चोपड़ा-सलमान खान, क्या दोनों के बीच हो गई है सुलह

डांस दीवाने 2 (Dance Deewane 2) के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और सलमान खान (Salman Khan) पहुंचने वाले हैं। जानिए शो में किस तरह से होगी मस्ती और धमाल।

सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

कलर्स टीवी (Colors TV) के डांस दीवाने 2 (Dance Deewane 2) का आने वाला एपिसोड बेहद ही शानदार होने वाला है। शो में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे। शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में दोनों स्टार्स अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचेंगे। इस दौरान प्रियंका अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) के गाने पिंगा पर डांस करेंगी और उनका साथ देंगी शो की जज और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Madhuri Dixit) अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए डांस दीवाने 2 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में पहुंचेंगी। प्रियंका शो के मंच पर फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा को रिक्रिएट करेंगी। इस गाने प्रियंका के साथ शो की जज और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी कदम थिरकतीं हुईं नजर आएंगी। इसके अलावा शो के दूसरे जज और डायरेक्टर शशांक खेतान एक्टर फरहान अख्तर की मिमिकरी करते हुए नजर आएंगे।

यहां देखिए डांस दीवाने 2 का प्रोमो…

आपको बताते चलें कि निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ी की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म से उनके फैंस को काफी उम्मीद है। इसके साथ ही  डांस दीवाने का ग्रैंड फिनाले 28 सितंबर को है। इस खास मौके पर एक्टर सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें सलमान खान ग्रैेंड फिनाले में शामिल होने की बात कह रहे  हैं। एक्टर प्रोमो में कहते नजर आ रहे हैं कि वह बिग बॉस 13 के बारे में खुलासा करने के लिए डांस दीवाने 2 के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा होंगे। ऐसे में फिनाले निश्चित रुप से रोमांचक होने वाला है। प्रोमो में सलमान खान ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर को भी टैग किया गया है।

यहां देखिए माधुरी दीक्षित से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।