TRENDIND NEWS: क्या करीना कपूर खान ने छोड़ दिया डांस इंडिया डांस 7? पढ़ें खास खबरें

आज की खास ख़बरों में देखिये पलक तिवारी (Palak Tiwari) का हॉट लुक, करेंगी बॉलीवुड (Bollywood) डेब्यू? समेत टीवी (Tv) के दुनिया की सारी खबरें (News)

करिश्मा कपूर और करीना कपूर (Hindi Rush)

पलक तिवारी का हॉट लुक, करेंगी बॉलीवुड डेब्यू?: टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) अक्सर सोशल मीडिया पर खूबसूरत और हॉट तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं| 18 साल की पलक की फोटोज़ इंस्टाग्राम पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है| उन्होंने इस फोटो में ट्यूब टॉप और जींस पहनी हुई है| आपको कैसा लगा उनका ये अंदाज़? कमेंट्स के ज़रिये बताइये| आपको बता दें ऐसी खबरें आ रही थी कि पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं| यही नहीं दर्शील सफारी (Darshil Safari) के साथ उनकी एक फिल्म भी आने वाली थी लेकिन पढ़ाई के चलते उन्होंने ऐन मौके पर फिल्म करने से मना कर दिया|

क्या करीना कपूर खान ने छोड़ दिया डांस इंडिया डांस 7 ? इस वजह से शो में करिश्मा कपूर ने ली उनकी जगह: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने टीवी पर डांस रियालिटी शो डांस इंडिया डांस (Dance India Dance) से धमाकेदार डेब्यू किया था| लेकिन इस शो में एक के बाद एक कई सारी परेशानियां देखने को मिल रही हैं| सबसे पहले इस शो के होस्ट धीरज धूपर (Dheeraj Dhooper) ने ये शो छोड़ दिया। वहीँ अब जज करीना कपूर खान के लिए इस शो को वक्त देना मुश्किल हो रहा है| इन दिनों करीना कपूर खान लंदन में इरफ़ान (Irrfan) संग आ रही फिल्म अंग्रजी मीडियम (Angrezi Medium) की शूटिंग में बिज़ी है | इस फिल्म में करीना कपूर खान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं| हाल में ही करीना कपूर खान ने फिल्म की शूटिंग के बीच से समय निकाल कर कुछ एपिसोड शूट किया था। हालाँकि बार बार करीना को छुट्टी नहीं मिल रही है जिसके चलते उनकी जगह करिश्मा (Karisma Kapoor) को शूट करना पड़ा है|

आपको कैसी लगी आज की खास खबरें? कमेंट्स में बताइये!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।