दीपिका ककर ने किया दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को रिप्लेस, अब इस नए शो में आएँगी नज़र

बिग बॉस 12 की विनर दीपिका ककर ने दिव्यांका त्रिपाठी की जगह संदीप सिकंद के शो में अपनी जगह बना ली है, यहां जानें क्यों दिव्यांका नहीं कर पायीं ये शो?

दिव्यांका त्रिपाठी और दीपिका ककर (इंस्टाग्राम)

टीवी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी दिव्यांका त्रिपाठी को टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला के नाम से घर घर में जाना जाता है| वहीँ दिव्यांका अपने करियर के पिक पर पहुँच गयी हैं तो कई सारे एक्सेपेरिमेंट कर रही हैं और कई तरह के शो कर रही हैं| एक तरफ टीवी पर वो बहु का किरदार निभा रही हैं तो वहीँ रियलिटी शो द वॉइस में उन्हें होस्ट करते हुए देखा जा सकता है| इसके अलावा वो डिजिटल प्लेटफार्म पर राजीव खंडेलवाल के साथ कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला नाम के वेब सीरीज़ में नज़र आने वाली हैं|

इसके अलावा रिपोर्ट्स आ रही थी की ये है मोहब्बतें जल्द ही ऑफ़ एयर होने वाला है ऐसे में टीवी पर दिव्यांका के संदीप सिकंद के नए फिक्शन शो में लीड एक्ट्रेस होने की बात सामने आयी थी| हालाँकि अब जो रिपोर्ट्स आ रही हैं उसे जानकर दिव्यांका के फैंस को झटका लग सकता है | जी हाँ! अब खबर है कि ये है मोहब्बतें शो को ऑफ़ एयर नहीं किया जा रहा है| ऐसे में दिव्यांका संदीप सिकंद के शो का हिस्सा नहीं बन पायीं|

अब दिव्यांका का यह नुकसान दीपिका के लिए फायदेमंद साबित होता हुआ नज़र आ रहा है| यहां देखिये दिव्यांका की कुछ खास तस्वीरें-

रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्क्ड़ अब जल्द ही संदीप सिकंद के इस शो में नज़र आने वाली हैं| दीपिका को इससे पहले ससुराल सिमर का और कयामत की रात जैसे शो में देखा जा चूका है| इन शोज़ में दीपिका ककर ने एक बहु का किरदार किया था| 8 साल तक सिमर के किरदार में रही दीपिका ककर को जल्द ही इस नए शो में करण वी ग्रोवर के साथ देखा जाएगा |

ये शो रोमांटिक बैकग्राउंड वाला होने वाला है जिसमें दीपिका अबतक वाले बहु के किरदार से हटकर नए अंदाज़ में ऑडिएंस को एंटरटेन करेंगी| रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका इस शो में वेस्टर्न ड्रेस में नज़र आएंगी| जिसमें उनका अबतक का सबसे हॉट लुक देखने को मिलेगा |

क्या आप दीपिका ककर के इस नए शो के लिए एक्साइटेड हैं? नीचे कमेंट्स में बताइये|

यहां देखिये हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो –

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।