दीपिक ककर से लेकर भारती सिंह सहित ये TV एक्ट्रेस मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

इस साल कई टीवी कलाकारों ने अपने प्यार के रिश्ते को शादी के पवित्र बंधन में बदल दिया है...

करवा चौथ हिंदुओं के पवित्र में से एक आता है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए व्रत रखती है। इस बार का करवा चौथ टीवी सितारों के लिए भी खास होने जा रहा हैं। इस साल कई टीवी कलाकारों ने अपने प्यार के रिश्ते को शादी के पवित्र बंधन में बदल दिया है। तो जाहिर सी बात है कि इस बार का शनिवार यानी करवा चौथ का दिन कई कपल के लिए खूबसूरत साबित होने वाला है।

ऐसा नहीं है की सिर्फ पत्नियां ही अपने पति के लिए ये व्रत रखती है बल्कि आज के समय में तो कई पति भी इस व्रत को रखते है। इस दिन औरतें चंद्रमा को देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती है। लेकिन इस बार अब देखना ये होगा कि टीवी स्टार अपना पहला करवा चौथ किस तरह से मनाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं की टीवी की दुनिया में कौन-कौन सी नई दुल्हन इस बार का करवा चौथ सेलीब्रेट करेंगी। इसमें दीपिका ककर – शोएब, भारती सिंह – हर्ष, शक्ति अरोड़ा- नेहा सक्सेना जैसे कई टीवी सितारों के नाम शामिल है। जो की इस बार का करवा चौथ मनाने वाले हैं।

दीपिका – शोएब

टीवी शो ससुराल सिमर का के सितारे दीपिका ककर और शोएब इब्राहिम का निकाह 22 फरवरी 2018 को हुआ था। सेट पर इनका प्यार परवान चढ़ा और दो साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इस बार दीपिका बिग बॉस के घर में है तो क्या वो अपना करवा चौथ का व्रत शोएब के लिए रखेंगी या नहीं ये तो देखने वाली बात है।

भारती सिंह – हर्ष

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष की शादी इस साल दिसंबर 2017 में हुई थी। ऐसे में इस कपल का ये पहला करवाचौथ है, लेकिन भारती की बीमारी के चलते वह व्रत शायद ही रख पाएंगी।

सुमित व्यास – एकता कौल

वीर दी वेडिंग फिल्म में करीना कपूर के ऑन स्क्रीन पति का किरदार निभाने वाले सुमित व्यास ने अपनी गर्लफ्रेंड एकता कौल से जम्मू में शादी की थी। दोनों के शादी के सारी फंक्शन्स 13 सिंतबर से ही शुरु हो गए थे। शादी की तस्वीरों में एकता एक राजकुमारी की तरह नजर आ रही थी।

शक्ति अरोड़ा- नेहा सक्सेना
सिलसिला बदलते रिश्तों का’ के फेमस स्टार शक्ति अरोड़ा ने हाल में अपनी लॅान्ग टाइम गर्लफ्रेंड नेहा सक्सेना से शादी की थी। दोनों 6 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में दोनों का प्यार इस करवा चौथ पर देखने को मिल सकता है।

युविका चौधरी- प्रिंस नरुला
बिग बॉस सीजन 9 के कंटेस्टेंट रहे चुकें युविका चौधरी और प्रिंस नरुला 12 अक्टूबर के दिन शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे। दोनों फिलहाल मालदीव में अपना हनीमून मना रहे हैं लेकिन क्या युविका करवा चौथ के इस खान दिन को वहीं सेलिब्रेट करेंगी या फिर यहां आएंगी ये तो देखने वाली बात होगी।

देखें ये वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।