दिव्यांका त्रिपाठी ने फैंस के बीच शेयर किया अपना दर्द, बताया- अफवाहों के चलते नहीं मिला था काम

दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर खुद को लेकर चल रही अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए कई बातें कही। एक्ट्रेस ने बताया एक वक्त ऐसा था जब इसी चीज के चलते उन्हें काम नहीं मिला पा रहा था।

  |     |     |     |   Published 
दिव्यांका त्रिपाठी ने फैंस के बीच शेयर किया अपना दर्द, बताया- अफवाहों के चलते नहीं मिला था काम
दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद को लेकर चल रही अफवाहों पर लगाया ब्रेक (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) के बीच अनबन होने की खबरें हाल ही में सामने आई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने इन सभी बातों को झूठा करार दिया। वहीं, बुधवार की रात दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर लाइव आकर इन खबरों को खारिज करते हुए महज अफवाह बताया। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस के बीच खुद को लेकर चल रही अफवाहों पर खुलकर बात रखी। एक्ट्रेस ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब उन्हें अफवाहों के चलते काम नहीं मिला था।

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Latest News) ने कहा, “मैं इस सेशन को इसलिए कर रही हूं, क्योंकि आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि मेरी लाइफ में क्या चल रहा है। क्या मैं काम कर रही हूं या नहीं? मैं ये है मोहब्बतें में भी नहीं दिख रही। मेरे सह-कलाकारों को लगता है कि मुझे अब काम करना पसंद नहीं और मैं किसी को डेट नहीं दे रही हूं, लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैं काम कर रही हूं और मैं दो शो ये है मोहब्बतें और एक वेब सीरीज के काम में जुटी हुई हूं। मेरा जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है और लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। यही कारण है कि इस तरह की अफवाहें फैल रही हैं। लोग बहुत सारी चीजें अपनी तरफ से कुछ भी लगा लेते है और किसी को भी पीछे की कहानी के बारे में पता नहीं होता। मेरा हर दिन अलग होता है। कभी-कभी बहुत इंतजार करना होता तो कभी-कभी बहुत काम ज्यादा काम होता है। मैं ये सभी बातें खुद को लेकर चल रही अफवाहों के चलते कह रही हूं।,’

‘अफवाहों के चलते नहीं मिला काम’

दिव्यांका त्रिपाठी ने बनूं मैं तेरी दुल्हन के वक्त की एक घटना को याद करते बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें अनप्रोफेशनल कहते हुए उनका नाम खराब करने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने बताया,’ मैं आपको एक घटना सुनाती हूँ – कुछ साल पहले जब मैं अपना पहला शो बनूं मैं तेरी दुल्हन कर रही थी, उसमें अपना पूरा ध्यान और मेहनत लगा देने के बाद भी प्रोडक्शन हाउस में कुछ लोग मुझसे जुड़ नहीं पाए थे। इसलिए, अपनी खुद की जिम्मेदारी को कम करने और अपनी गलतियों को छिपाने के लिए, उन्होंने मेरी छवि को खराब कर दिया। मैं वहां सॉफ्ट टारगेट बन गई थी। सीनियर अधिकारियों ने उनकी बात सुनी और सही में इस घटना के बाद लोगों ने मुझे अनप्रोफेशनल कहकर काम देना बंद कर दिया था।,’ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कई और ऐसी बातें भी खुद को लेकर अपने फैंस के साथ साझा की।

यहां देखिए दिव्यांका त्रिपाठी ने कैसे शेयर की मन की बात

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply