दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने पूछा, “मैंने अपना वोट डाला है,और आपने?”, पढ़ें विवेक दहिया का मज़ेदार जवाब

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की पैरेंट्स संग अपनी ये तस्वीर, विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने किया ये कमेंट

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (इंस्टाग्राम)

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) ने आज आम चुनाव (Loksabha Election 2019) के छठे चरण में भोपाल लोकसभा सीट के लिए वोट दिया| दिव्यांका ही नहीं बल्कि उनके साथ उनके माता-पिता ने भी मतदान किया| दिव्यांका ने कुछ समय बाद इसकी फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, “मैंने अपना वोट डाला है, परिवार के साथ. और आपने? इसपर दिव्यांका के पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने भी इंट्रेस्टिंग कमेंट किया| उन्होंने लिखा, “मैं 19 तारीख को अपनी बारी का इंतजार कर रहा हूं”

आपको बता दें दिव्यांका और विवेक (Divyanka & Vivek) की केमेस्ट्री लोगों को बहुत ही पसंद आती है| फैंस ने उनका निक नेम दिवेक (Divek) रखा है| दोनों ने साल 2016 में शादी की थी| सोशल मीडिया पर ये रियल लाइफ कपल बहुत ही एक्टिव रहता है और एक दूसरे के लिए अक्सर कमेंट्स करते हैं|

प्रोफेशनल लाइफ में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya Shows) इस समय कई प्लैटफॉर्म्स पर आने की तैयारी कर रही हैं| टीवी पर वो इशिता भल्ला का किरदार निभा रही हैं| वहीँ इसके अलावा वो कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला में राजीव खण्डेवाल के साथ एक्टिंग करती हुई नज़र आएँगी| ये एक वेब सीरीज़ होगी जिसमें दिव्यांका एक शेफ की भूमिका में होंगी| इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी दहिया हाल में ही सिंगिंग रियालिटी शो द वॉइस को होस्ट करती हुई नज़र आयीं थी|

वहीँ विवेक दहिया (Vivek Dahiya Instagram) ने भी क़यामत की रात (Qyamat Ki Raat में राज नाम की भूमिका निभायी थी| इस शो में उनके साथ मुख्य भूमिका में करिश्मा तन्ना नज़र आयीं थी| इसके पहले विवेक ने मोना सिंह के साथ कवच नाम का शो किया था |

यहां देखिये विवेक दहिया का ये इंटरव्यू- 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।