दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, ट्रोलर्स ने सुना दिया ये सब

दिव्यांका त्रिपाठी ने की सोनम कपूर के फिल्म की तारीफ तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

दिव्यांका त्रिपाठी ने की सोनम कपूर के फिल्म की तारीफ तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

टीवी की फेमस बहू दिव्यांका त्रिपाठी के फैन्स तो बहुत हैं लेकिन उनके हेटर्स भी कम नहीं है| अक्सर दिव्यांका इन यूज़र्स के निशाने पर रहती है| अभी हाल में ही उन्होंने एकता कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया तो ट्रोलर्स भड़क गए| यही नहीं बल्कि उन्होंने दिव्यांका को बुरा भाला कह दिया|

किसी ट्रोलर ने कहा कि इस फिल्म को ही बैन कर देना चाहिए| लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी दिव्यांका ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए रिप्लाई दिया|

दरअसल कई टीवी एक्ट्रेस ने वीरे दी वेडिंग को सोशल मीडिया पर शेयर किया था| दिव्यांका भी इसी में से एक थी| हालाँकि उनके इस पोस्ट के लिए उन्हें ट्रोल होना पड़ गया|

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद आज ट्रेलर रिलीज हो चूका है जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर की यह कमबैक फिल्म होगी। करीना के फैंस उन्हें इतने टाइम बाद सिल्वर स्क्रीन पर देखने को काफी बेताब हैं।

ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, फिल्म काफी मस्ती और रोमांच से भरपूर होने वाली है। अगर ट्रेलर की बात करे तो, फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक नजर आ रहा है। करीना कपूर, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, शिखा तलसानिया एक काफी ग्लैमरस लुक में दिखाई दिए। ट्रेलर में करीना कपूर की शादी की तैयारियां दिखाई दे रही है। चार दोस्तों की कहानी बायां हो रही है।

डायरेक्टर शशांक घोष की इस फिल्म में आपको ऐक्ट्रेस करीना कपूर, सोनम कपूर के साथ ही स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नजर आने वाली हैं। यहां बता दें कि इस फिल्म को रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी प्रड्यूस कर रहे हैं। बात करें ‘वीरे दी वेडिंग’ की तो अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही है।

सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। दरअसल रेहा कपूर ने इससे पहले सोनम कपूर के साथ उनकी फिल्म ‘आयशा’ और ‘खूबसूरत’ को भी प्रोड्यूस किया था। इस साल 1 जून को फिल्म रिलीज होने वाली है।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।