दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया से लिया इस बात का बदला, खिलाई मिर्ची

मिर्ची खिला दिव्यांका ने पति से लिया इस बात का बदला

मिर्ची खिला दिव्यांका ने पति से लिया इस बात का बदला

टीवी की टॉप एक्ट्रेस दिव्यांका त्रि‍पाठी अपने शो ये है मोहब्बतें से तो दर्शकों की फेवरेट बनी ही हैं साथ ही साथ वो अपने इन्स्टापोस्ट से भी अपने फैन्स को एंटरटेन करती रहती हैं| दिव्यांका अपने सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव हैं| वो कभी एलियन डांस तो कभी डबस्मैश वीडियोज शेयर करती रहती हैं| अभी हाल में ही दिव्यांका ने अपने पति विवेक के साथ एक प्रैंक किया और इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया| इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दिव्यांका अपने पति विवे‍क दहिया की एक आदत से परेशान हो गयी हैं|

आपको बता दें यह विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है| इस वीडियो में दिव्यांका अपने पति वि‍वेक के साथ बेडरूम में टीवी देख रही है| लेकिन विवेक अपने फोन में इतने व्यस्त हैं कि दिव्यांका को उन्हें अपने हाथों से स्नैक्स खिलाने पड़ रहे हैं| लेकिन जल्द ही दिव्यांका उन्हें ऐसा करते देख बोर हो जाती हैं और उन्हें सबक सिखाने की कोशिश करती है| इस दौरान दिव्यांका विवेक को पटैटो फिंगर की जगह तीखी मिर्च खि‍ला देती हैं| और विवेक वहां से भाग उठते है| यहाँ देखिये ये मज़ेदार वीडियो-

दिव्यांका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे व्यस्त पति अपना मोबाइल नहीं छोड़ रहे| ये प्रैंक उन्हे सबक सिखाने के लिए.#CouplePrankChallenge’

आपको बता दें दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है| इंस्टा पर वो ऐसी टीवी एक्ट्रेस में से हैं जिनके सबसे ज्यादा फोलोवर्स है| दिव्यांका कोई भी पोस्ट करें वो देखते ही देखते वायरल हो जाता है|

अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एलियन डांस का वीडियो शेयर किया था जिसमें उनका अंदाज़ देखने ही लायक था| कुछ ही घंटों में इस विडियो को लाखों व्यूज आ गए थे| आपको बता दें दिव्यांका ने बनू मैं तेरी दुल्हन ना के सीरियल से टीवी में कदम रक्खा था| आज वो टीवी के सबसे फेमस एक्ट्रेस हैं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।