दिव्यांका त्रिपाठी कैटरीना कैफ-रणबीर कपूर को फिर देखना चाहती हैं साथ, रखी ये मांग

एक दूसरे से अलग हो चुकें कैटरीना कैफ- रणबीर कपूर को दिव्यांका त्रिपाठी फिर से साथ देखना चाहती हैं...

ये है मोहब्बतें सीरियल से फेमस हुई एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने बॉलीवुड के एक्स कपल को फिर से एक साथ देखने की इच्छा जताई। दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस को हाल ही में देखा। फिल्म को देखने के बाद उन्होंने अनुराग बासु को सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म का दूसरा पार्ट लाने की इच्छा जताई। उन्होंने इस दौरान फिल्म की जमकर तारीफ की।

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस कैटरीना की 2017 में आई फिल्म जग्गा जासूस को देखा। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सभी चीजे मौजूद थी- कॉमेडी, भावनाएं, मनोरंजन, नाटक और अच्छा संगीत। जब दिव्यांका ने इस फिल्म को देखा, तो उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर अपने विचार शेयर किए और अनुराग बसु को टैग करते हुए कहा कि वह इस फिल्म का एक और सिकवल लेकर आए। एक्ट्रेस दिव्यांका ने ट्वीट किया, ‘ एक बेहतरीन म्यूजिकल ये सब कमर्शियल नहीं बल्कि एक पूरा आर्ट पीस है। मैं किसी दिन इसका दूसरा हिस्सा देखना पसंद करूंगी।’ इससे यह साफ होता है कि दिव्यांका को ये फिल्म कितनी पसंद आई है।

देखें दिव्यांका का ट्विट…

बताते चलें कि दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही एकता कपूर की वेब सीरिज ‘कॉल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ में नजर आने वाली हैं। वेब सीरीज का नाम दिव्यांका त्रिपाठी ने बेहद ही अनोखे ढंग से लोगों के सामने रखा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक को शेयर करते हुए वेब सीरिज के नाम की घोषण की थी। एकता कपूर की आने वाली वेब सीरिज में राजीव खंडेलवाल दिव्यांका त्रिपाठी के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

राजीव खंडेलवाल इससे पहले AltBalaji की वेब सीरीज ‘हक’ में नजर आ चुके हैं। हालांकि एक बार फिर से राजीव एकता कपूर की सीरीज से जुड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं यदि बात दिव्यांका त्रिपाठी की वेज सीरीज में डेब्यू की करें तो पहले खबरें ये आई थी कि ये है मोहब्बतें शो जल्द ही बंद हो सकता है। फिलहाल दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस को इस सीरिज में उनका नया अवतार देखने को मिल रहा है। अब देखना ये होगा की किस तरह से दोनों की जोड़ी कमाल कर सकती हैं।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।