ये है मोहब्बतें को क्या अलिवदा कह चुके हैं एक्टर करण पटेल? जानिए दिव्यांका त्रिपाठी ने कैसे दिया इस पर रिएक्शन

ये है मोहब्बतें में (Yeh Hai Mohabbatein) इस वक्त काफी कुछ देखने को मिल रहा है। सीरियल में रमन भाला (Raman Bhalla) का प्लने क्रैश हो जाएगा। ऐसे में सीरियल के अंदर करण पटेल दोबारा नजर आएंगे या नहीं इस पर दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपनी बात कहती नजर आई।

प्लेन क्रैश सीन पर दिव्यांका त्रिपाठी का बयान (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस वक्त सीरियल ये मोहब्बतें  (Yeh Hai Mohabbatein) में काफी कुछ दिलचस्प देखने को मिल रहा है। सीरियल में रमन भला यानी करण पटेल का प्लेन क्रैश हो जाएगा-ृ। ऐसे में कहा जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि रमन भाला बिग बॉस 13 में एंट्री करने वाले हैं। इतना ही नहीं इस सीन को फिल्माने के बाद कई तरह के और भी कयास करण पटेल के करिदार को लेकर लगाए जा रहे हैं। वहीं, जब ईशाता भाला यानी दिव्यांका त्रिपाठी से पूछा गया कि आगे क्या होगा तो उन्होंने बताया कि उन्हें खुद इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है।

इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि करण पटेल सीरियल से बस कुछ वक्त के लिए ही गायब हुए है। वह फिर से वापस लौटेंगे। इसके अलावा ये भी बोला जा रहा है कि एक्टर शो में वापस तो लौटेंगे लेकिन उनकी याददाशत खो चुकी होगी। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि करण ने शो के लिए लास्ट सीन शूट कर लिया है और यहां पर उनका रोल खत्म हो जाता है।

स्पॉट ब्वॉय की एक खबर के मुताबिक एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी से जब पूछा गया कि आगे क्या होगा तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नही है। अभिनेत्री ने अपने जवाब में कहा,’ ये बेहद ही दिलचस्प है। यहां तक कि मैं जानना चाहता हूं कि आगे क्या होता है।’, फिलहाल सीरियल में युग और आलिया की शादी का सीन दिखाया जा रहा है और इसी बीच रमन भाला का प्लेन क्रैश हो जाएगा।

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ऐसे एंजॉय करते नजर आए अपना वेकेशन, तस्वीरों देखिए उनकी जबरदस्त मस्ती और रोमांस

यहां देखिए दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।