संस्कारी बहू दिव्यांका त्रिपाठी का दिखा ग्लैमरस अंदाज, सास के साथ नजर आई जबरदस्त बॉन्डिंग

दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा से ही क्यूट और प्यारे अंदाज में दिखी हैं लेकिन इस बार तो...

एक्ता कपूर के सीरियल ये है मोहब्बतें से फेमस हुई दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में एक रेड कलर के सूट में अपना ग्लैमर बिखरेती हुई नजर आई। ये है मोहब्बतें सीरियल में एक संस्कारी बहू का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी का ये रूप उनके फैंस को काफी पसंद आने वाला है। दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। दिव्यांका त्रिपाठी की ये तस्वीर दिवाली के वक्त की बात जा रही है। दिव्यांका ने रेड कलर का अनारकली सूट पहना हुआ है उस दौरान उन्होंने अपने बाल खोले हुए हैं और वह काफी प्यारी लग रहीं हैं।

 दिव्यांका त्रिपाठी ने दिवाली सेलिब्रेशन के वक्त की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमें उन्होंने लिखा कि दिवाली का असली मजा परिवार वालों के साथ ही आता है। वहीं, एक तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी की अपनी सास के साथ अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है। यहां तक की एक तस्वीर में दिव्यांका ने लिखा की दिवाली खत्म हो गई लेकिन तस्वीरें नहीं। वहीं, दिव्यांका जल्द ही एकता कपूर की वेब सीरीज कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला से डिजिटल दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं। इस वेब सीरीज में उनके ऑपोजिट एक्टर राजीव खंडेलवाल दिखाई देने वाले हैं।

देखें  दिव्यांका त्रिपाठी की तस्वीर…

सास के साथ बॉन्डिंग…

पूरे परिवार के साथ दिव्यांका…

दिव्यांका त्रिपाठी कर बैठी ये गलती…

दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया को हर कोई पसंद करता है। दोनों ही रियल लाइफ में बेहतरीन जोड़ी के तौर पर देखे जाते हैं। लेकिन इस बार दिव्यांका त्रिपाठी ने एक ऐसी गलती कर दी जिसके बारे में जानने के बाद उनके पति की हंसी नहीं रुक पाई। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख दोनों के फैंस काफी हैरान रह गए हैं।

दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया एकता कपूर की दिवाली पार्टी में एक साथ पहुंचे थे। पार्टी के खत्म होने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक के साथ उनकी कार में बैठने की बजाए किसी और की कार में जाकर बैठ जाती हैं। इसके बाद विवेक खुद दिव्यांका के पास जाते हैं और उन्हें अपनी कार में बैठते है। इन सब चीजों के होने पर जब दिव्यांका को अपनी गलती का पता लगता है तो वो जोर – जोर से हंसने लगती है यहां तक की विवेक की भी हंसी नहीं रुक पाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दोनों कार का कलर एक जैसा ही होता है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।